जन कल्याण संबल योजना में हितग्राहियों को मिला लाभ

डही में जन कल्याण संबल योजना में हितग्राहियों को किया लाभाविंत
– हजारों की संख्या में हितग्राही हुए शामिल
डही.
बुधवार को मंडी प्रांगण में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की श्रमिकों के सम्मानएजनकल्याण, हितलाभ वितरण कार्यक्रम योजना के तहत असंगठित श्रमिक पंजीयन हितग्राहियों को लाभ वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि डही के जनपद अध्यक्ष जयदीप पटेल रहे। अध्यक्ष पटेल ने हितग्राहियों को संबोधित करते हुए कहा आज मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अति महत्वाकांक्षी योजना का जिमसें गरीबों के उत्थान के लिए एक बहुत बड़ा ऐतिहासिक कदम उठाया है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कल्याण पेंशन, कल्याणी माताओं की पेंशन, उज्जवला गैस सिलेंडर कनेक्शन, प्रधानमंत्री आवास योजना, हितग्राहियों को चेक वितरण, कपिल धारा कुएं एवं 10 वीं 12वीं प्रथम श्रेणी में आने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित एवं हितलाभ वितरण किया गया। कार्यक्रम में डही नगर पंचायत अध्यक्ष कैलाश कन्नौज, जनपद उपाध्यक्ष राकेश बघेल, डही मंडल अध्यक्ष मनीष भार्गव, पार्षद शैलेंद्र सोनी युवा मोर्चा अध्यक्ष सबल सिंह अलावा, महिला मोर्चा अध्यक्ष रंजना कनासिया, डही सीईओ ब्रेजेश जैन अधिकारी, कर्मचारी एवं हितग्राही उपस्थिति रहे।

समाज में राष्ट्र भावना का संचार ही नवधारणा है
बड़ग्यार/ कुक्षी.
कोटेश्वर तीर्थ पर सिर्वी नवधारणा व्हाट्सएप्प समूह के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सामाजिक चिंतन एवं स्नेहभोज का आयोजन किया गया। इसमें समूह के वरिष्ठ डॉ एमएल काग, गोविंद चोयल, डॉ जया मुकाती, अनिता चोयल के आतिथ्य में सिर्वी महासभा मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश मुकाती एवं महासचिव डॉ दिनेश सतपुड़ा का अभिनंदन किया गया।

सामाजिक चिंतन में मृत्युभोज में भोजन नहीं करने का स्वैच्छिक संकल्प लिया गया। इस अवसर पर जल संरक्षक की शपथ दिलवाई गई। रक्तदान शिविर के आयोजन एवं निर्धन विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई के उचित प्रबंध की व्यवस्था पर मंथन हुआ। इस अवसर पर टीकम पंवार, राधेश्याम मुकाती, पृथ्वीसिंह सोलंकी, जगदीश चोयल, देवेंद्र सतपुड़ा ने संबोधित किया।। अतिथियों को ग्यारह परंपरागत पौधे पीपल, बरगद, जामुन, नीम आदि भेंट किए गए। इस अवसर पर रमेश चोयल, वरदीचंद काग, नारायण काग, वरदीचंद चोयल, अशोक राठौर आदि अतिथि उपस्थित थे।

कार्यक्रम संयोजक रवि काग एवं योजना प्रमुख मनोज काग का साफा बांध कर स्वागत किया गया। आयोजन समिति में प्रमुख दीपक हम्मड़, पवन काग, मनोज काग, महेंद्र सोलंकी, शुभम मुकाती, मंयक जिराती, हीरालाल हम्मड़ रहे। संचालन कोरस गहलोत ने किया। आभार समूह के एडमिन मुकेश मोलवा ने माना। जानकारी मीडिया प्रभारी पन्नालाल मुलेवा ने दी।

  • Related Posts

    78 वर्षीय प्यारे मियां को 10 बार आजीवन कारावास..77.64 लाख जुर्माना..चौंक गए न आप..

    जी हां पांच नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म और लैंगिक हमला करने के मामले में विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) कुमुदिनी पटेल की अदालत ने 78 वर्षीय प्यारे मियां को 10 बार आजीवन…

    मेरठ के ‘नीले ड्रम’ हत्याकांड में नया मोड़, मुस्कान और साहिल की फांसी की सजा को हाई कोर्ट में चुनौती

    इलाहाबाद हाई कोर्ट में दोषियों की अपील पर हुई सुनवाई मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में दोषी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला ने फांसी की सजा के खिलाफ इलाहाबाद…