डेविड वार्नर ने की मैदान पर वापसी और खेली 130 रन की तूफानी पारी, लगाए 18 छक्के

नई दिल्ली। गेंद से छेड़छाड़ के मामले में एक वर्ष का बैन झेल रहे ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज डेविड वार्नर ने क्रिकेट के मैदान पर वापसी की और शानदार शतक लगा दिया। वार्नर ने टी20 अभ्यास मैच में ऑस्ट्रेलियाई नेशनल हाई परफॉर्मेंस स्क्वाड के खिलाफ ब्रिस्बेन के एलन बॉर्डर ओवल ग्राउंड में खेलते हुए 130 रन की तूफानी पारी खेली।

एक वेबसाउट की खबरों के मुताबिक वार्नर ने अपनी इस पारी के क्रिकेट फैंस का जमकर मनोरंजन किया। उन्होंने अपनी पारी में 18 छक्के लगाए जिसमें से कुछ शॉट्स तो सीधे स्टेडियम से बाहर गए। उनकी पारी देखकर ऐसा लग नहीं रहा था कि उन्होंने कुछ महीनों के बाद क्रिकेट में वापसी की है। हालांकि जिस गेंदबाजों के खिलाफ वार्नर ने ये पारी खेली उनका स्तर ज्यादा अच्छा नहीं था। वार्नर ने अपनी पारी के दौरान रिवर्स स्वीप का भी काफी अच्छा इस्तेमाल किया। खेल खत्म होने के बाद वार्नर ने विरोधी टीम के खिलाड़ियों के साथ समय बिताया और इससे वो खिलाड़ी भी काफी खुश नजर आ रहे थे।

आपको बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी कैमरन बैनक्रोफ्ट को बॉल टैंपरिंग (गेंद से छेड़छाड़ )करते हुए पाया गया था। बाद में टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ ने कबूल किया था कि उन्हें इस बारे में पहले से पता था। जांच में सामने आया कि डेविड वार्नर इसके मास्टरमाइंड थे और उन्होंने ही इसकी सलाह दी थी। इसके बाद वॉर्नर और स्मिथ पर 1-1 साल का बैन लगा दिया गया था, जबकि बैनक्रोफ्ट पर 9 महीने का बैन लगाया गया था।

वार्नर अब कनाडा में होने वाले ग्लोबल टी20 टूर्नामेंट में खेलते हुए नजर आएंगे, जहां वो विन्नीपेग हॉक्स के लिए खेलेंगे। इस टूर्नामेंट की शुरुआत जून के अंत में होगी और इसमें ऑस्ट्रेलिया टीम के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ भी क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे। स्मिथ को ग्लोबल टी20 कनाडा लीग में मार्की खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया गया है।

  • Related Posts

    78 वर्षीय प्यारे मियां को 10 बार आजीवन कारावास..77.64 लाख जुर्माना..चौंक गए न आप..

    जी हां पांच नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म और लैंगिक हमला करने के मामले में विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) कुमुदिनी पटेल की अदालत ने 78 वर्षीय प्यारे मियां को 10 बार आजीवन…

    मेरठ के ‘नीले ड्रम’ हत्याकांड में नया मोड़, मुस्कान और साहिल की फांसी की सजा को हाई कोर्ट में चुनौती

    इलाहाबाद हाई कोर्ट में दोषियों की अपील पर हुई सुनवाई मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में दोषी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला ने फांसी की सजा के खिलाफ इलाहाबाद…