Forbes: महंगे एक्टर की लिस्ट से SRK बाहर, सलमान से आगे हैं अक्षय कुमार

फोर्ब्स की दुनिया के 100 सबसे महंगे सेलेब्स की लिस्ट आ गई है. इसमें एक बार फिर सलमान खान और अक्षय कुमार ने अपनी जगह बनाई है. लेकिन चौंकाने वाली बात ये है कि इस लिस्ट में शाहरुख खान का नाम नहीं है.

शाहरुख खान का नाम अक्सर लिस्ट में शुमार होता है. लेकिन इस बार वे दुनिया के 100 सबसे महंगे सितारों की लिस्ट से बाहर हो गए हैं. फोर्ब्स की लिस्ट में अक्षय कुमार को 76वां रैंक और सलमान खान को 82वां रैंक मिला है. 2017 में शाहरुख को फोर्ब्स की लिस्ट में 65वां स्थान मिला था.

लिस्ट के अनुसार, इस साल अक्षय कुमार ने 3.07 अरब की कमाई की है. मैगजीन ने लिखा है- इस साल उनकी फिल्म टॉयलेट और पैडमैन ने अच्छी कमाई की. फिल्मों के अलावा उन्होंने 20 ब्रांड्स की एंडोर्समेंट कर अच्छी कमाई की.

सलमान खान 2.57 अरब रुपए की कमाई के साथ 82वें नंबर पर हैं. सलमान की फिल्म टाइगर जिंदा है की सफलता से उनकी कमाई में इजाफा हुआ है. सलमान कई ब्रैंड एंडोर्समेंट से कमाई कर भारत के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सेलेब्स की लिस्ट में शामिल हैं.

बता दें, फोर्ब्स की लिस्ट में नंबर वन पर अमेरिकी बॉक्सर फ्लॉयड मेवेदर ने कब्जा किया है. उनकी कमाई 19.49 अरब रुपए रही. दूसरे नंबर पर जॉर्ज क्लूनी, तीसरे पर काइली जेनर, चौथे पर Judy Sheindlin और पांचवें पर ड्वेन जॉनसन हैं.

  • Related Posts

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…

    बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान: ‘हिंदुओं को मुसलमानों और ईसाइयों से नहीं, हिंदुओं से ही ज्यादा खतरा’

    मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर की पूजा-अर्चना दतिया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार सुबह करीब 11 बजे दतिया स्थित विश्वविख्यात मां पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने मां…