बुरी खबर: छोटी बचत योजनाओं पर नहीं बदली ब्याज दरें, जाने किसे मिलेगा कितना ब्याज

नई दिल्ली । निवेशकों के लिए एक बुरी खबर है। छोटी बचत योजनाओं जैसे कि एमआईएस, एनएससी और पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ) आदि पर मिलने वाली ब्याज दरों को सितंबर तिमाही के लिए अपरिवर्तित रखा गया है। ऐसे समय में जब जमा और उधार दोनों ब्याज दों में तेजी से इजाफा हो रहा है, सरकार की ओर से यह फैसला करना कि छोटी बचत योजनाओं पर मिलने वाली ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं होगा, निवेशकों को निराश करने वाला है।

सरकार की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है, “सरकार के फैसले के आधार पर छोटी बचत योजनाओं पर मिलने वाली ब्याज दरों का निर्धारण तिमाही आधार पर अप्रैल 2016 से किया जा रहा है। इसी अनुसार तमाम छोटी बचत योजनाओं पर मिलने वाली ब्याज दरें वित्त वर्ष 2018-19 की दूसरी तिमाही जो कि 1 जुलाई 2018 से शुरू हुई है और 30 सितंबर 2018 को खत्म होगी तक के लिए अपरिवर्तित रखी गई हैं। ये दरें वित्त वर्ष 2018-19 की पहली तिमाही को निर्धारित दरों के समान होंगी।”

एक लिहाज से इसे बुरी खबर माना जा सकता है क्योंकि लोग छोटी बचत योजनाओं पर मिलने वाली ब्याज दरों में इजाफे की उम्मीद कर रहे थे। यहां ध्यान देने योग्य बात यह है कि सरकार ने अधिकांश छोटी बचत योजनाओं के लिए दूसरी और तीसरी तिमाही की तुलना में वित्त वर्ष 2017-18 की आखिरी तिमाही के लिए ब्याज दरें 0.2 फीसद तक घटा दी थीं। आम तौर पर माना जाता है कि सरकार छोटे बचतकर्ताओं के हितों की रक्षा करने का प्रयास करती है विशेष रूप से सेविंग फॉर द बेनिफिट ऑफ गर्ल चाइल्ड (एसएसएएस) और सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (एससीएसएस) आदि पर।

कहां निवेश पर मिलेगा कितना ब्याज-

  • Related Posts

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…

    बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान: ‘हिंदुओं को मुसलमानों और ईसाइयों से नहीं, हिंदुओं से ही ज्यादा खतरा’

    मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर की पूजा-अर्चना दतिया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार सुबह करीब 11 बजे दतिया स्थित विश्वविख्यात मां पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने मां…