कमलनाथ का ट्वीट, MP को लेकर भ्रामक जानकारी फैला रहे है प्रधानमंत्री

भोपाल। मध्य प्रदेश में सामूहिक वंदे मातरम पर अघोषित रोक और मीसाबंदियों की पेंशन के पुनर्निर्धारण को लेकर भाजपा की ओर से आए बयानों पर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर जोरदार हमला बोला है। कमलनाथ ने प्रधानमंत्री पर भ्रामक जानकारी परोसने का आरोप लगाया है। कमलनाथ ने रविवार को ट्वीट किया कि देश के प्रधानमंत्री मोदी मध्यप्रदेश की नई सरकार को लेकर देश भर में विभिन्न सभाओं में निरंतर भ्रामक जानकारी परोस रहे हैं।

उन्होंने आगे लिखा कि चाहे कर्जमाफी की बात हो, वन्देमातरम गायन की बात हो या मीसाबंदी पेंशन की बात हो, उनके (प्रधानमंत्री) सभी आरोप सत्य व तथ्य से परे हैं।

  • Related Posts

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज  बड़वानी -बावनगजा में आयोजित समारोह में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स टीम…

    ‘जन विश्वास अभियान’ शुरू: गांव-तहसील पहुंचेंगे अधिकारी, मौके पर होगा समस्याओं का समाधान

    भोपाल  सुशासन के लिए किए जा रहे काम और जनहित में लागू की गई योजनाओं की समीक्षा अब मंत्रालय के बंद कमरों से बैठकर नहीं बल्कि मैदान में जन विश्वास…