एमपी विधानसभा अध्यक्ष बोले- विवाद के कारण पहुंचा ठेस!

मध्य प्रदेश के नए विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति ने कहा है कि सत्र की कार्यवाही के दौरान जो भी विवाद हुआ है उससे उन्हें ठेस पहुंची है. उन्होंने कहा कि विपक्ष को सम्पूर्ण प्रक्रिया में शामिल होना चाहिए था. एनपी प्रजापति ने BSP, SP और निर्दलीय विधायकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि उपाध्यक्ष के लिए चुनाव होगा.

दरअसल, विधानसभा सत्र के दूसरे दिन विपक्ष के वाकआउट के बीच मंगलवार को कांग्रेस के नर्मदा प्रसाद प्रजापति स्पीकर चुन लिए गए. इससे पहले प्रोटेम स्पीकर ने बिना वोटिंग के ही प्रजापति को स्पीकर बनाने की घोषणा कर दी थी. बहुमत के साथ चुने गए कांग्रेस विधायक प्रजा‍पति को 121 वोट मिले.

प्रोटेम स्पीकर दीपक सक्सेना ने पांच नियमों ने नियम और प्रक्रियाओं का हवाला दिया. इसके बाद बीजेपी विधायकों ने सदन में जोरदार हंगामा कर दिया है. उनका कहना है कि यह एकतरफा फैसला है. बीजेपी के उम्मीदवार विजय शाह के नाम का प्रस्ताव साथ साथ सदन में क्यों नहीं रखा गया, इसलिए बीजेपी विधायक गर्भगृह में पहुंचकर नारे लगाने लगे. बीजेपी ने विधायकों ने सदन से वॉक आउट कर दिया और राजभवन तक पैदल मार्च किया.

पैदल मार्च के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा मध्यप्रदेश विधानसभा में जो आज हुआ, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ, लोकतंत्र में आज का दिन काले अध्याय के रूप में याद किया जाएगा. विधायी मूल्यों की रक्षा के लिए हम अपनी अंतिम सांस तक लड़ते रहेंगे.

  • Related Posts

    इंदौर में शराब के नशे में दो कारों में तोड़फोड़ करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

    पत्थर और डंडों से फोड़े थे कारों के कांच, घटना का वीडियो हुआ था वायरल इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र के पल्हर नगर स्थित 60 फीट रोड पर शराब के नशे…

    साल में सिर्फ करवा चौथ पर खुलता है उज्जैन का चौथ माता मंदिर, सिंदूर-सिक्के और रुद्राक्ष के प्रसाद की अनोखी परंपरा

    जीवनखेड़ी स्थित मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 400 फीट लंबी चुनरी माता को अर्पित उज्जैन। धार्मिक नगरी उज्जैन में करवा चौथ का पर्व विशेष आस्था और परंपरा के साथ…