विश्वास सारंग का पलटवार, कहा- ये केवल कांग्रेस का शिगूफा है

मध्य प्रदेश में कांग्रेस विधायकों के हॉर्स ट्रेडिंग किए जाने के आरोप में खुद का नाम आने पर बीजेपी बिधायक विश्वास सारंग ने पलटवार किया है. विश्वास सारंग ने कहा है कि ये केवल कांग्रेस का शिगूफा है. कांग्रेस जनता का ध्यान मुद्दों से ध्यान भटकाना चाहती है. जनता का ध्यान वचन पत्र से हट कर इन बनावटी बातों की ओर लाने के लिए इस तरह के बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं.

विश्वास सारंग ने कहा कि जनता के सामने सच्चाई धीरे-धीरे आ भी रही है. उन्होंने कहा अगर हमने विधायकों को खऱीदने की कोशिश की है तो कांग्रेस इस बात का साक्ष्य दे. हम किस ढ़ाबे पर और कहां मिले थे ये सारी बातें जनता के सामने रखे. अगर सच में हमने हॉर्स ट्रडिंग की है तो कांग्रेस के लोग कानूनी कार्रवाई क्यों नहीं करते.

बता दें कि सबलगढ़ से कांग्रेस विधायक बैजनाथ कुशवाह ने न्यूज18 से ख़ास बातचीत में ख़ुलासा किया था कि बीजेपी ने उन्हें ख़रीदने की पेशकश की है. कुशवाह ने सीधे-सीधे बीजेपी नेता नरोत्तम मिश्रा और विश्वास सारंग का नाम लिया था.

बैजनाथ कुशवाह ने कहा था कि चुनाव परिणाम आने के बाद उनके एक मित्र उन्हें अपने साथ एक जगह ले गए थे. वहां नरोत्तम मिश्रा और विश्वास सारंग मौजूद थे. कुशवाह का कहना है बीजेपी के दोनों नेताओं ने उनसे खुलकर कहा था कि वो उनकी गरीबी दूर कर देंगे. आपकी जिंदगी बदल देंगे, मिनिस्ट्री दिला देंगे. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से मिलवा देंगे.जितना पैसा चाहो उतना पैसे देंगे. मुंह मांगी रकम दी जाएगी. कुशवाह का कहना था कि विधायक बाबू जंडेल मीणा से भी बीजेपी नेताओं ने संपर्क कर इसी तरह की पेशकश की थी.

  • Related Posts

    हरदीप सिंह पुरी मध्य प्रदेश से होंगे राज्यसभा उम्मीदवार, 12 नवंबर को उपचुनाव

    भाजपा ने घोषित किया उम्मीदवार भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश में होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को अपना उम्मीदवार बनाया है। पार्टी की…

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…