रवि शास्त्री ने बताया World Cup में ये स्पिनर होगा भारत की पहली पसंद, जानिए कौन है वो?

सिडनी । ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री को लगता कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव का ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर पदार्पण टेस्ट में शानदार प्रदर्शन उन्हें इंग्लैंड में होने वाले आगामी विश्व कप में वह अंतिम एकादश में चयन के लिए पहली पसंद का स्पिनर बनाता है।

कुलदीप ने सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रॉ हुए चौथे टेस्ट की पहली पारी में पांच विकेट हासिल किये और भारतीय कोच ने कलाई के इस स्पिनर की तारीफों के पुल बांधे।

शास्त्री ने कहा, ‘कुलदीप इससे विश्व कप के लिये खिलाड़ियों की जमात में आ गया। वह शायद विश्व कप में खेलने वाली हर भारतीय अंतिम एकादश में शामिल हो सकता है क्योंकि उसे कलाई से स्पिन करने का फायदा मिलेगा। हमें शायद अन्य दो अंगुली के स्पिनरों के बीच चुनने की जरूरत होगी क्योंकि कलाई का यह स्पिनर अब प्राथमिकता सूची में है।’

युवा विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत ने भी 350 रन बनाकर प्रभावित किया और वह सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों में दूसरे नंबर पर है। हालांकि उन्हें ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड वनडे के लिए चुनी गई टीम में शामिल नहीं है।

शास्त्री ने कहा कि पंत को मैच फिनिश करने की कला सीखने का विशेष काम दिया गया है जो विश्व कप के दौरान भारत के लिए काफी अहम होगा।

शास्त्री ने कहा, ‘हमने उसे इसलिए वापस जाने को कहा क्योंकि वह लगातार क्रिकेट खेल रहा है। मुझे लगता है कि उसे दो हफ्तों के लिये ब्रेक की जरूरत है और फिर वह भारत ए टीम से जुड़ेगा। उसे एक विशेष काम करने को कहा गया है जो मैचों को फिनिश करने की है और इसके बाद वह टीम में शामिल हो जायेगा।’

आलोचनाओं के बारे में शास्त्री ने कहा, ‘लोग क्या कहते हैं, कौन परवाह करता है? स्कोरबोर्ड को देखिए, नतीजे देखिए और बाकी सब इतिहास है।’

  • Related Posts

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…

    बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान: ‘हिंदुओं को मुसलमानों और ईसाइयों से नहीं, हिंदुओं से ही ज्यादा खतरा’

    मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर की पूजा-अर्चना दतिया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार सुबह करीब 11 बजे दतिया स्थित विश्वविख्यात मां पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने मां…