उम्मीद तो नहीं थी पर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने सिडनी में भारत के खिलाफ दिखाया दम

नई दिल्ली । सिडनी वनडे मैच में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने टीम इंडिया को चौंकाते हुए काफी अच्छी बल्लेबाजी की और स्कोर को 288 रन तक पहुंचा दिया। मैच की शुरुआत में जिस तरह से कप्तान फिंच आउट हुए उसके बाद ऐसा लग नहीं रहा था ये टीम इस स्कोर तक पहुंच पाएगी लेकिन बाद के बल्लेबाजों ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए बोर्ड पर एक अच्छा टोटल खड़ा कर दिया।

ख्वाजा, मार्श व हैंड्सकौंब के अर्धशतक

कंगारू टीम के तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय पारी खेली और टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया। भारत को पहली पारी में एरोन फिंच के तौर पर जल्दी ही सफलता मिल गई और जब मेजबान टीम का स्कोर सिर्फ आठ रन था फिंच आउट हो गए। इसके बाद 24 रन बनाकर ओपनर एलेक्स कैरी भी आउट हो गए। जब कैरी आउट हुए उस वक्त टीम का स्कोर 41 रन था। फिर चौथे विकेट के लिए उस्मान ख्वाजा और शॉन मार्श के बीच 92 रन की शानदार साझेदारी हुई। इस साझेदारी को जडेजा ने तोड़ा और ख्वाजा को 59 रन पर आउट कर दिया। उन्होंने 81 गेंदों का सामना करते हुए ये रन बनाए।

शॉन मार्श ने भी अच्छी बल्लेबाजी की और 54 रन बनाए। पांचवें विकेट के लिए मार्श और हैंड्सकौंब के बीच 53 रन की अहम साझेदारी हुई। छठे विकेट के लिए स्टॉयनिस और हैंड्सकौंब के बीच 68 रन की पार्टनरशिप हुई। हैंड्सकौंब ने 61 गेंदों पर 73 रन की शानदार पारी खेली। उन्हें भुवी ने आउट किया। इसके बाद स्टॉयनिस ने 43 गेंदों पर 47 रन बनाए और नाबाद रहे साथ ही मैक्सी ने भी पांच गेंदों पर नाबाद 11 रन बनाए। इस मैच की आखिरी दस ओवर में कंगारू बल्लेबाजों ने 93 रन बनाए।

भारत की तरफ से भुवनेश्वर कुमार व कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट लिए जबकि रवींद्र जडेजा ने एक विकेट लिए।

  • Related Posts

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…

    बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान: ‘हिंदुओं को मुसलमानों और ईसाइयों से नहीं, हिंदुओं से ही ज्यादा खतरा’

    मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर की पूजा-अर्चना दतिया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार सुबह करीब 11 बजे दतिया स्थित विश्वविख्यात मां पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने मां…