जेट में एतिहाद के निवेश ऑफर को लेकर सेबी के फैसले का इंतजार कर रहे बैंक: रिपोर्ट

नई दिल्ली । स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (एसबीआई) बाकी अन्य बैंकों के साथ जेट में एतिहाद के निवेश ऑफर को लेकर भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) सेबी के फैसले का इंतजार कर रहा है। एक मीडिया रिपोर्ट के हवाले से यह जानकारी सामने आई है।

दरअसल, एतिहाद ने जेट की आर्थिक मदद की पेशकश की है, लेकिन इस विदेशी एयरलाइन की शर्त है कि जेट में उसके निवेश के मौजूदा हिस्सा 24 फीसद को बढ़ाया जाए। दूसरी ओर भारतीय कानून के मुताबिक कोई भी विदेशी कंपनी को भारत में 49 फीसद से ज्यादे की निवेश की इजाजत नहीं है। रिपोर्ट के अनुसार, एतिहाद जेट में प्रमुख शेयरधारक है और वह सेबी से जेट में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की मांग कर रहा है।

एसबीआई के चेयरमैन रजनीश कुमार ने कहा, “हम किसी के संकल्प योजना को अस्वीकार नहीं कर सकते हैं। हम कह रहे हैं कि सेबी की ओर से नियंत्रित एक नियमन है। हमें यह देखना होगा कि सेबी इस मसले पर क्या कहता है।”

जेट एयरवेज में 24 फीसद हिस्सेदारी रखने वाले एतिहाद ने केवल 150 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से निवेश करने की पेशकश की है।

  • Related Posts

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…

    बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान: ‘हिंदुओं को मुसलमानों और ईसाइयों से नहीं, हिंदुओं से ही ज्यादा खतरा’

    मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर की पूजा-अर्चना दतिया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार सुबह करीब 11 बजे दतिया स्थित विश्वविख्यात मां पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने मां…