7 फेरे लेने के बाद उल्टियां करने लगी दुल्हन

कर्नाटक (Karnataka) के बेंगलुरु (Bengaluru) में कुछ ऐसा हुआ जिसने सभी के होश उड़ा दिए. शादी के तुरंत बाद दुल्हन उल्टियां करने लगी. शक में पति दुल्हन को अस्पताल ले गया. शादी के बाद लड़की को प्रेग्नेंसी टेस्ट और वर्जिनिटी टेस्ट से गुजरना पड़ा. लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं था. उसे गैस्ट्राइटिस (Gastritis-पेट की बीमारी) थी. शक करने और परेशान करने पर पत्नी ने पति पर केस कर दिया और कोर्ट तक ले गई. हालांकि पति ने आरोपों से इनकार किया है और तलाक के लिए अर्जी दी

उत्तरी कर्नाटक में मैट्रिमोनियल साइट के जरिए 29 वर्षीय शरद (बदला हुआ नाम) और 26 वर्षीय रक्षा (बदला हुआ नाम) की मुलाकात हुई. दोनों ही एमबीए ग्रेजुएट्स हैं. काफी समय साथ रहने के बाद दोनों ने नवंबर 2018 को शादी करने का फैसला लिया.

शादी के 15 दिन पहले ही रक्षा की मां की कैंसर के कारण मौत हो गई थी. जिसके बाद रक्षा डिप्रेशन में चली गई थी. रक्षा की इस हालत को देखकर शरद को लगा कि वो शादी से खुश नहीं है. उस दौरान रक्षा अपने दोस्त से बात किया करती थीं. जो उसके बुरे वक्त में साथ था. शरद ने उसको गलत समझा.

पाकिस्तान में पत्नी को चेन से बांधकर 20 दिन तक पीटता रहा, पुलिस पहुंची तो बोला- ‘इसमें प्रेत का साया है…’

शादी के दिन रक्षा को गैस्ट्राइटिस (पेट की बीमारी) के कारण उल्टी हो गई. जिसके बाद शरद उनको तुरंत अस्पताल ले गया. रक्षा को लग रहा था कि गैस्ट्राइटिस के इलाज के लिए शरद अस्पताल लाया है. लेकिन जब डॉक्टर ने प्रेग्नेंसी टेस्ट और वर्जिनिटी टेस्ट शुरू किया तो वो हैरान रह गई.

टेस्ट के बाद रक्षा शरद पर बरस पड़ीं और बहन के घर चली गईं. तीन महीने के बाद वैवाहिक विवाद को टालने के लिए शरद परिहार फैमिली काउंसलिंग सेंटर पहुंचे और पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज की. जिसके बाद रक्षा को तलब किया गया. लेकिन रक्षा की कहानी सुनकर परिहार फैमिली काउंसलिंग सेंटर भी हैरान रह गया

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…

    शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का निधन, जैत गांव में दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

    भोपाल एम्स में ली अंतिम सांस, साकेत नगर स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर ले जाया जाएगा पैतृक गांव भोपाल। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता…