सत्तारूढ़ पार्टी ‘अपनी खामियों में सुधार’ करेगी

तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने सोमवार को कहा कि उनकी सत्तारूढ़ पार्टी एकेपी अपनी खामियों में सुधार’ करेगी. राष्ट्रपति की यह घोषणा ऐसे समय में हुई है जब ऐसा प्रतीत हो रहा है कि पार्टी अंकारा में हार का सामना कर सकती है और इस्तांबुल के चुनाव में उसे कड़े मुकाबले का सामना करना पड़ रहा है. एर्दोआन ने अंकारा में अपने हजारों समर्थकों से कहा, ‘‘ अगर कुछ खामियां हैं तो यह हमारा कर्तव्य है कि हम इसमें सुधार करें.’’ उन्होंने कहा, ‘‘ कल सुबह से हम अपनी खामियों की पहचान के लिए काम शुरू करेंगे और उसे ठीक करेंगे.’’

एर्दोआन ने अपने संबोधन में प्रत्यक्ष तौर पर चुनाव के पूर्ण परिणाम का जिक्र नहीं किया, लेकिन उन्होंने कहा कि अगर उनकी पार्टी इस्तांबुल में सत्ता से बाहर होती है और मेयर कोई विपक्षी उम्मीदवार बनता है तब भी उनकी पार्टी स्थानीय जिला परिषदों पर नियंत्रण रखेगी.
दरअसल इस्ताबुल में एर्दोआन के उम्मदीवार पूर्व प्रधानमंत्री बिनाली यिल्दरीम ने पहले दावा किया कि वह चुनाव जीत गए हैं, लेकिन उनके विपक्षी एकरेम इमामोगुल का कहना है कि अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी क्योंकि मतों की गिनती अब भी हो रही है.

अनादोलु सरकारी समाचार एजेंसी के मुताबिक एकेपी के उम्मीदवार को 48.71 फीसदी मतदान जबकि विपक्षी उम्मीदवार को 48.75 फीसदी मत हासिल हुए हैं. एर्दोआन और उनकी जस्टिस एंड डेवलपमेंट पार्टी (एकेपी) पहली बार 2002 में सत्ता में आए थे और उसके बाद से वह लगातार चुनाव जीतते रहे हैं लेकिन इस बार विश्लेषकों का कहना है कि पार्टी को अंकारा में हार और इस्तांबुल में कड़े मुकाबले का सामना करना पड़ सकता है

  • Related Posts

    अमेरिका का खेल खत्म हो जाएगा, लोकतंत्र भी नहीं बचेगा’, एलन मस्क ने 2028 को लेकर क्यों दी चेतावनी?

    डेमोक्रेट्स के तीनों मोर्चों पर जीतने की स्थिति में राजनीतिक व्यवस्था बदलने का दावा अमेरिका में 3 नवंबर को होने वाले मध्यावधि चुनाव से पहले अरबपति कारोबारी और स्पेसएक्स के…

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…