IPL 2019: किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ वॉर्नर के इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते है ऋषंभ पंत

आईपीएल के 12वें सीजन में सोमवार को किंग्स इलेवन पंजाब और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच खेला जाएगा। तो इस मैच में पंत के पास डेविड वॉर्नर के बल्लेबाजी रिकॉर्ड को तोड़ने का शानदार मौका होगा। इस युवा ​बल्लेबाज का दिल्ली के साथ चौथा सीजन है। उन्होंने अब तक पंत ने दिल्ली की तरफ से 41 मैच खेले है। इन मैचों में उन्होंने 1362 रन बनाए है। यदि इस मैच में पंत यदि 74 रन बनाने में कामयाब होते है। तो वह आईपीएल में दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे।

इसी के साथ वह डेविड वॉर्नर को पीछे छोड देंगे। वॉर्नर ने दिल्ली की ओर से खेलते हुए 1435 रन बनाए है। तो वहीं अबतक पंत ने 1362 रन बना लिए है। हालांकि अब वॉर्नर सनराइजर्स हैदराबाद के साथ जुडे हुए है। यदि बात की जा​ए दिल्ली की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने की तो वह वीरेंद्र सहवाग के नाम है। सहवाग ने दिल्ली की तरफ से खेलते हुए 2175 रन बनाए है।

ऋषंभ पंत ने इस सीजन की शानदार शुरूआत की। पंत ने अपने पहले मैच में ही नाबाद 78 रन की पारी खेली। पंत ने यह पारी मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेली। ​इस सीजन में दिल्ली ने अबतक तीन मैच खेले है। इन मैचों में पंत ने क्रमश 78,25 और 11 रन की पारी खेली। हालांकि दिल्ली को चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पडा। लेकिन केकेआर के खिलाफ दिल्ली को सुपर ओवर में जीत मिली।

पंत यदि इस मैच में 74 रनों की पारी खेलते है। तो वे वॉर्नर के रिकॉर्ड को तोड़ सकते है। पंत इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे है। तो वहीं पिछले छह मैचों में दिल्ली की टीम मोहाली के स्टेडियम में महज एक बार ही पंजाब की टीम को हरा पाई है। इसके अलावा किंग्‍स इलेवन पंजाब की टीम घर में लगातार पांच मैच जीतती आई है।

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…

    शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का निधन, जैत गांव में दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

    भोपाल एम्स में ली अंतिम सांस, साकेत नगर स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर ले जाया जाएगा पैतृक गांव भोपाल। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता…