छतरपुर में सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी ने कार्यकर्ताओं को बताए फर्जी मतदान करने के तरीके

लोकसभा चुनाव में छतरपुर संसदीय क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आरआर बंसल का विवादित बयान का वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में बंसल पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में फर्जी तरीके से मतदान कराने के टिप्स दे रहे हैं। हालांकि इस मामले की अभी जिला प्रशासन तक शिकायत नहीं पहुंची है।

बसपा-सपा प्रत्याशी आरआर बंसल बुधवार को छतरपुर जिले के बिजावर कस्बे में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक लेने पहुंचे थे। बंसल ने कहा कि हमें हमारे लोगों से ज्यादा से ज्यादा मतदान कराना है। पहले हमारे पक्ष में आपके गांव में 80 फीसदी तक मतदान होता था। लेकिन, अब ये कम होकर 60 फीसदी तक हो गया है। हमारे लोग ही वोट डालने नहीं जा रहे हैं। मतदान के दिन हमारे कार्यकर्ताओं का फर्ज बनता है कि ये देखें कि हमारे कौन-कौन लोग मतदान करने नहीं गए हैं। आप लोगों को उन लोगों की मतदान पर्ची लेकर आना है और मतदान केंद्र पर जाकर उनकी जगह मतदान करना है।

बंसल के इतना कहते ही एक कार्यकर्ता ने उन्हें टोका तो उन्होंने कहा कि हमें मतदान के दिन देखना है कि असहाय लोग और जिन्हें बुखार चढ़ा है, ये लोग वोट डालने नहीं जा पा रहे हैं तो उन्हें लेकर जाएं।

  • Related Posts

    दतिया में रन फॉर यूनिटी का आयोजन, राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ दौड़े सैकड़ों लोग

    By: Ravindra Singh दतिया में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस मौके पर ‘रन फॉर…

    मुरैना के पूर्व डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर को हाई कोर्ट से राहत, 5 महीने बाद मिली जमानत

    By: Ravindra Singh मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना में दुष्कर्म के आरोप में करीब पांच महीने से जेल में बंद तत्कालीन डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट…