टॉप-4 लीग में से ईपीएल को छोड़कर अन्य सभी के चैम्पियन तय

यूरोप की टॉप-4 फुटबॉल लीग के लगभग 75 फीसदी मुकाबले खत्म हो गए हैं। इन चार लीग में से इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) को छोड़कर अन्य तीन लीग स्पेनिश ला लिगा, फ्रेंच लीग और इटैलियन लीग सीरी ए के चैम्पियन लगभग तय हो गए हैं। ईपीएल में लिवरपूल की टीम 79 पॉइंट के साथ नंबर-1 पर है। टीम ने 32 मुकाबलों में 24 जीते हैं। वहीं, मैनचेस्टर सिटी के 31 मैच खेले हैं। सिटी के 77 पॉइंट हैं।

बार्सिलोना ला लिगा और युवेंट्स इटैलियन लीग की अंक तालिका में टॉप पर
स्पेनिश लीग
स्पेनिश ला लिगा में बार्सिलोना की टीम 69 पॉइंट के साथ नंबर-1 पर है। टीम ने अब तक खेले 29 मैचों में से 21 जीते हैं। एटलेटिको मैड्रिड के 29 मैच में 59 पॉइंट हैं।

इटैलियन लीग
सीरी-ए में युवेंटस के 29 मैच के बाद 78 पॉइंट हैं। टीम 25 मैच जीतकर टेबल में नंबर-1 पर है। दूसरे नंबर पर काबिज नेपोली के 29 मैच के बाद 63 पॉइंट हैं।

फ्रेंच लीग
फ्रेंच लीग में पीएसजी नंबर-1 पर है। टीम ने अब तक खेले 29 मैचों में से 26 जीते हैं। टीम 80 पॉइंट के साथ नंबर-1 पर है। लिलि के 30 मैच के बाद 60 पॉइंट हैं।

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…

    शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का निधन, जैत गांव में दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

    भोपाल एम्स में ली अंतिम सांस, साकेत नगर स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर ले जाया जाएगा पैतृक गांव भोपाल। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता…