संजय दत्त अब करेंगे निर्देशन

बॉलीवुड के माचो मैन संजय दत्त अब फिल्म निर्देशन भी करने जा रहे हैं। संजय की फिल्म ‘कलंक’ 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा उनकी कई फिल्में पाइप लाइन में हैं जिसमें पानीपत, प्रस्थानम और शमशेरा शामिल हैं। संजय जल्द ही बतौर निर्देशक डेब्यू करने वाले हैं। प्रोजेक्ट पर काम भी शुरू हो गया है। इस फिल्म का निर्माण संजय अपने प्रोडक्शन हाउस के अंडर में करेंगे।

संजय ने फिल्म की कहानी को लेकर खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि वे अपने पूर्वजों पर फिल्म बनाएंगे। संजय ने बताया, ‘‘ये एक ऐतिहासिक फिल्म है। इसकी कहानी मेरे पूर्वज मोहयल के बारे में है जो हुसैनी क्षत्रिय ब्राह्मण थे। उन्होंने पैगम्बर के पोते के लिए करबाला का युद्ध लड़ा था। फिल्म में मैं राहिब सिन दत्त का किरदार निभाऊंगा जो मोहयल्स के लीडर थे। फिल्म की कहानी पर पर काम चल रहा है।’

  • Related Posts

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…

    बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान: ‘हिंदुओं को मुसलमानों और ईसाइयों से नहीं, हिंदुओं से ही ज्यादा खतरा’

    मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर की पूजा-अर्चना दतिया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार सुबह करीब 11 बजे दतिया स्थित विश्वविख्यात मां पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने मां…