Tarak mehta ka ooltah chashmah के जेठा लाल की फीस जानकर चौंक जाएंगे आप

घर घर में लोकप्रिय टीवी शो तरह मेहता का उल्टा चश्मा को लेकर आजकल रोज़ नई नई ख़बरें आ रह हैं। शो की लीड एक्ट्रेस दिशा वकानी यानि दया बेन की शो से छुट्टी हो गई है और सोनू यानि निधि भानुशाली भी पढ़ाई के लिए शो से बाहर हो गईं हैं लेकिन इन सब के बावजूद शो में काम करने वाले कलाकारों की फीस पर कोई ख़ास असर नहीं पड़ा है।

शो में लीड रोल करने वाले और दया बेन की तरह ही बेहद लोकप्रिय उनके स्क्रीन पति जेठा लाल यानि दिलीप जोशी को सबसे अधिक फीस मिलती है। ख़बरों के मुताबिक हाल ही शो के मेकर ने अपने कलाकारों के लिए नए पे पैकेज तय किये हैं और इस आधार पर दिलीप जोशी को अब एक लाख 50 हजार रूपये प्रति एपिसोड दिया जा रहा है l वो तारक मेहता के शो में पहले दिन से ही बने हुए हैं और शो की टीआरपी मजबूत करने में उनका बड़ा रोल रहता है। हालांकि इस शो में उनकी जोड़ी दिशा वकानी के साथ हिट रही है लेकिन पिछले साल के सितंबर से दया बेन शो में नहीं हैं।

दिशा वकानी जब शो में थी तब उनकी फीस करीब एक लाख 20 हजार रूपये थी और कहते हैं कि वादा किया गया था कि उनको 50 हजार रूपये की हाइक मिलने वाली थी लेकिन उन्होंने फीस बढ़ाने की बात की, जो नहीं बनी है। शो में वैसे सभी महिला कलाकारों (जिन के रोल बराबर के होते हैं) 30 से 35 हजार रूपये प्रति एपिसोड के हिसाब से मिलते हैं।

शो में सूत्रधार के रूप में तारक मेहता का किरदार निभाने वाले कवि शैलेश लोढ़ा को हर एपिसोड के लिए एक लाख रूपये तय किया गया है जबकि अय्यर भाई की भूमिका निभाने वाले तनुज महाशब्दे और गुरुचरण सिंह सोढ़ी को 65 से 80 हजार रूपये के बीच। बाबूजी, चंपक लाल यानि अमित भट्ट को पार्टी एपिसोड 70 से 80 हजार, आत्माराम भिड़े यानि मंदार चंदावरकर को 80 हजार, अब्दुल यानि शरद संकला को 35 से 40 हजार, डॉक्टर हाथी यानि निर्मल सैनी को 20 से 25 हजार और टप्पू सेना के हर सदस्य को (वर्तमान टप्पू को छोड़कर) 20 हजार रूपये प्रति एपिसोड दिए जाते हैं। पहले भाव्य गांधी टप्पू का रोल निभाते थे लेकिन दो साल पहले उदय अदंकत ने उनकी जगह ली जिन्हें अभी 10 से 15 हजार प्रति एपिसोड का पैकेज मिलता है।

फिल्म के निर्माता ने शो में काम करने वाले अपने प्रमुख कलाकारों को डेढ़ लाख रूपये तक महीने के हिसाब से भुगतान का तय किया है। यह भी बताया गया है कि शो के कलाकारों को पहले किसी और के साथ करार करने की अनुमति नहीं थी लेकिन अब वो पहले से जानकारी देने के बाद दूसरे शो में भी काम कर सकते हैं।

  • Related Posts

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…

    बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान: ‘हिंदुओं को मुसलमानों और ईसाइयों से नहीं, हिंदुओं से ही ज्यादा खतरा’

    मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर की पूजा-अर्चना दतिया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार सुबह करीब 11 बजे दतिया स्थित विश्वविख्यात मां पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने मां…