ना तैमूर ना सैफ अली खान, लंदन में बेस्ट फ्रेंड के साथ ऐसे हॉलिडे एंजॉय कर रहीं करीना कपूर

अरोड़ा के साथ लंदन में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। सोशल मीडिया पर करीना की कुछ वेकेशन फोटोज वायरल हो रही हैं जिसमें वो अपनी बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा के साथ चिल करती नजर आ रही हैं।

फोटोज में दोनों एक से अटायर में नजर आ रही हैं। करीना कपूर ने ब्लैक टैंक टॉप और ब्लू डेनिम पहना हुआ है। इस लुक को उन्होंने अपने स्टाइलिश सनग्लासेस और स्लिंग बैग के साथ कम्पलीट किया हुआ है। वहीं अमृता ने भी ब्लैक टैंक टॉप, ब्लू रिप्ड डेनिम और जैकेट पहना हुआ है। दोनों के साथ उनकी एक क्लोज फ्रेंड भी दिख रही है जिसके साथ वो रेस्त्रां में क्वालिटी बिताती दिख रही हैं।

बीते दिनों से बिजी शेड्यूल के कारण करीना अपने दोस्तों के साथ वक्त नहीं बिता पा रही थीं। लेकिन अब करीना फुल मस्ती के मूड में हैं। हाल ही में उनकी मलाइका अरोड़ा के साथ पार्टी करते हुए फोटोज भी सामने आई थीं। अब वो रविवार को अमृता अरोड़ा लंदन रवाना हो गई हैं।

बात करीना के अपकमिंग प्रोजेक्ट की करें तो वो जल्द ‘गुड न्यूज’ में नजर आएंगी। फिल्म में करीना, अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर करेंगीं। शूटिंग सेट से दोनों की कुछ फोटोज भी सामने आ चुकी हैं। ‘गुड न्यूज’ के अलावा करीना के पास पाइपलाइन में ‘तख्त’ भी है। करण जौहर की ‘तख्त’ में करीना के अलावा रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, जाह्नवी कपूर, भूमि पेडनेकर, विक्की कौशल भी अहम रोल में हैं।

  • Related Posts

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…

    बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान: ‘हिंदुओं को मुसलमानों और ईसाइयों से नहीं, हिंदुओं से ही ज्यादा खतरा’

    मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर की पूजा-अर्चना दतिया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार सुबह करीब 11 बजे दतिया स्थित विश्वविख्यात मां पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने मां…