Sadhvi Pragya Thakur की सुरक्षा बढ़ाई गई, अब घर पर भी तैनात रहेंगे पुलिस जवान

भोपाल। केंद्रीय खुफिया एजेंसियों से मिली जानकारी के बाद भोपाल सीट से भाजपा की लोकसभा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उन्हें अब Z श्रेणी का सुरक्षा कवर दिया जाएगा। अब चौबीसों घंटे 22 पुलिसकर्मी उनके साथ रहेंगे। उनके घऱ पर भी सशस्त्र पुलिस की टुकड़ी तैनात कर दी गई है। जो हर आने-जाने वाले नजर रखेगी। वहीं साध्वी के घर के बाहर मेटल डिटेक्टर भी लगाया गया है। उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी सीएसपी स्तर के अधिकारी को सौंपी गई है। अब हर वक्त साध्वी के घर पर पुलिसकर्मी हमेशा तैनात रहेंगे। वहीं आस-पास की हर हलचल पर नजर रखने के लिए सिविल ड्रेस में भी पुलिस तैनात रहेगी।

चुनाव प्रचार के दौरान भी सुरक्षा का ऐसा ही घेरा रहेगा। वो प्रचार के लिए जहां भी जाएंगी तो पुलिस की पायलट गाड़ी उनके साथ रहेगी। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की सुरक्षा बढ़ाए जाने के मामले में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि, हमने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की सुरक्षा इसलिए बढ़ाई है, ताकि किसी भी सूरत में वो हम पर ये आरोप नहीं लगा सके कि मेरे पास माकूल सुरक्षा नहीं है।

बता दें कि मंगलवार को जब साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर नामांकन दाखिल करने के लिए कलेक्ट्रेट गई थीं तो एनसीपी के जिलाअध्यक्ष ने उन्हें काला झंडा दिखाया था।

  • Related Posts

    इंदौर में शराब के नशे में दो कारों में तोड़फोड़ करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

    पत्थर और डंडों से फोड़े थे कारों के कांच, घटना का वीडियो हुआ था वायरल इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र के पल्हर नगर स्थित 60 फीट रोड पर शराब के नशे…

    साल में सिर्फ करवा चौथ पर खुलता है उज्जैन का चौथ माता मंदिर, सिंदूर-सिक्के और रुद्राक्ष के प्रसाद की अनोखी परंपरा

    जीवनखेड़ी स्थित मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 400 फीट लंबी चुनरी माता को अर्पित उज्जैन। धार्मिक नगरी उज्जैन में करवा चौथ का पर्व विशेष आस्था और परंपरा के साथ…