बिजली कटौती कर्मचारी करते थे, बदनाम कांग्रेस हुई : दिग्विजय सिंह

भोपाल। भोपाल से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने गुरुवार को बैरसिया तहसील में आधा दर्जन चुनावी सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने घमर्रा गांव में कहा कि बिजली कटौती कर्मचारी करते थे और बदनाम कांग्रेस हो गई। अब यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस सरकार ने 375 बिजली कर्मियों को बर्खास्त करने की कार्रवाई की है। घमर्रा में बांध इसलिए नहीं बनाया गया, क्योंकि यहां एक भाजपा नेता की जमीन डूब में आ रही थी। साथ ही बैरसिया विधानसभा क्षेत्र में चुनावी कार्यालय का उद्घाटन भी किया गया। इस मौके पर ग्रामीण जिला अध्यक्ष अरुण श्रीवास्तव, पूर्व जिला अवनीश भार्गव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे।

भाजपा ने हमेशा आतंकवाद से समझौता किया ग्राम कलारा में सभा में दिग्विजय ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में कई सर्जिकल स्ट्राइक की गईं, लेकिन कांग्रेस ने कभी प्रचार नहीं किया। सेना को सामने रख कर वोटों की राजनीति करना मोदी सरकार के चरित्र को दर्शाता है। भाजपा ने हमेशा आतंकवाद से समझौता किया। कांग्रेस का इतिहास बलिदान का रहा है। भाजपा बताए कि उनके किस नेता ने देश के लिए कुर्बानी दी। दिग्विजय सिंह ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बैंक में दो हजार से कम किसी के खाते में हुए तो कमीशन काटने का नियम बना है। मोदी जी कौन होते हैं आपकी मेहनत का पैसा काटने वाले?

  • Related Posts

    इंदौर में शराब के नशे में दो कारों में तोड़फोड़ करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

    पत्थर और डंडों से फोड़े थे कारों के कांच, घटना का वीडियो हुआ था वायरल इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र के पल्हर नगर स्थित 60 फीट रोड पर शराब के नशे…

    साल में सिर्फ करवा चौथ पर खुलता है उज्जैन का चौथ माता मंदिर, सिंदूर-सिक्के और रुद्राक्ष के प्रसाद की अनोखी परंपरा

    जीवनखेड़ी स्थित मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 400 फीट लंबी चुनरी माता को अर्पित उज्जैन। धार्मिक नगरी उज्जैन में करवा चौथ का पर्व विशेष आस्था और परंपरा के साथ…