गर्मियों में घूमने का है प्लान, तो IRCTC दे रहा है गंगटोक के लिए स्पेशल टूर पैकेज

नई दिल्ली । गर्मियों के मौसम में घूमने के लिए हर कोई हिल स्टेशन जाने का प्लान बनाता है। ऐसे में अगर आप भी हिल स्टेशन जाने के बारे में सोच रहे हैं तो नॉर्थ ईस्ट के सिक्किम राज्य की राजधानी गंगटोक से अच्छा विकल्प शायद ही आपको मिल सके। सिक्किम हिमालय के पहाड़ों के बीच देखने लायक बेहद शानदार जगह है। भारतीय रेलवे का उपक्रम आईआरसीटीसी (IRCTC) ग्राहकों के लिए एक खास पैकेज लेकर आया है, जिसमें गंगटोक की सैर की जा सकती है। यह टूर कोलकाता के सियालदह रेलवे स्टेशन से शुरू होगा और गंगटोक की यात्रा के बाद वापस इसी स्टेशन पर जाकर खत्म होगा।

पैकेज का नाम: समर गेटवे-गंगटोक एक्स कोलकाता

डेस्टिनेशन कवर: इस टूर के दौरान गंगटोक की लोकप्रिय जगहों, दार्शनिक स्थलों और खूबसूरत वादियों की सैर करवाई जाएगी।

इस दिन शुरू होगा टूर: 24 मई, 2019

इस दिन खत्म होगा टूर: 29 मई, 2019

टूर की लागत

प्रति व्यक्ति प्रति व्यक्ति प्रति व्यक्ति

ट्विन शेयरिंग ट्रिपल शेयरिंग चाइल्ड(5-11)

15,000 रुपये 14,630 रुपये 13,975 रुपये

पैकेज में शामिल चीजें:-

इस टूर के लिए ट्रेन में 3ए क्लास का टिकट मिलेगा। ट्रेन में यात्रा के दौरान दो बार पैक्ड डिनर मिलेगा और 1 बार पैक नाश्ता मिलेगा जो कि सिर्फ वेज ही होगा। गंगटोक में 3 रातों के लिए रूम बुक होगा। मील प्लान की बात की जाए तो इसमें 3 बार नाश्ता शामिल है और 3 बार डिनर शामिल है, इस टूर में लंच नहीं मिलेगा। ट्रांसफर और साइटसीइंग के लिए आईआरसीटीसी की तरफ से नॉन एसी व्हीकल बुक होंगे। इस के साथ टूर में ट्रेवल इंश्योरेंस, टूर मैनेजर और सभी पर जीएसटी लागू हैं।

अगर टूर कैंसल किया जाता है तो इतना देना होगा चार्ज

शुरू होने से 15 दिन पहले तक 25 फीसद चार्ज देना होगा।
शुरू होने से 8-14 दिन पहले तक 50 फीसद चार्ज देना होगा।
शुरू होने से 7-7 दिन पहले तक 75 फीसद चार्ज देना होगा।
शुरू होने से 4 दिन पहले 100 फीसद चार्ज देना होगा।

  • Related Posts

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…

    बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान: ‘हिंदुओं को मुसलमानों और ईसाइयों से नहीं, हिंदुओं से ही ज्यादा खतरा’

    मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर की पूजा-अर्चना दतिया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार सुबह करीब 11 बजे दतिया स्थित विश्वविख्यात मां पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने मां…