कंगना रनौत ने दिया ऋतिक रोशन के पोस्ट का जवाब, Super 30 को लेकर किया ये खुलासा

मुंबई. कगना रनौत की फिल्म मेंटल है क्या के कारण ऋतिक रोशन ने अपनी फिल्म सुपर 30 की रिलीज डेट आगे खिसका दी है। ऋतिक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि मेंटल है क्या 26 जुलाई को रिलीज नहीं होगी। इसी के साथ उन्होंने कंगना रनौत विवाद पर भी अपनी चुप्पी तोड़ी है। अब कंगना रनौत ने बयान जारी कर ऋतिक रोशन पर निशाना साधा है।

कंगना रनौत की बहन और प्रवक्ता रंगोली चंदेल ने बयान सोशल मीडिया पर शेयर किया है। अपने बयान में कंगना रनौत ने कहा है- पिछले हफ्ते ऋतिक रोशन, मधु मनतेना और एकता कपूर ने साथ मिलकर ये तय किया था कि सुपर 30 की रिलीज डेट को शिफ्ट की जाएगी। इसके बाद ही मेंटल है क्या 26 जुलाई को रिलीज होगी।

अपने बयान में कंगना रनौत ने आगे लिखा-मुझे नहीं पता कि वह (ऋतिक) क्यों दुखभरी कहानी सुना रहा है। हालांकि, मुझे गर्व है कि मेंटल है क्या सोलो रिलीज हो रही है। मैं अपनी प्रोड्यूसर एकता कपूर को सैल्यूट करती हूं कि उन्होंने इस पुरुष प्रधान इंडस्ट्री में वो किया जो आसान नहीं था। मैं उनके साहस को सलाम करती हूं।

कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने ऋतिक रोशन पर निशाना साधा था। रंगोली चंदेल ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए थे। रंगोली ने लिखा था- बालाजी क्या कंगना रनौत का प्रोडक्शन हाउस है, वो जब चाहे रिलीज करें। इसके बाद उन्होंने ऋतिक को ट्वीट करते हुए लिखा- अब तू देख बेटा तेरा क्या हाल होता है।

  • Related Posts

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…

    बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान: ‘हिंदुओं को मुसलमानों और ईसाइयों से नहीं, हिंदुओं से ही ज्यादा खतरा’

    मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर की पूजा-अर्चना दतिया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार सुबह करीब 11 बजे दतिया स्थित विश्वविख्यात मां पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने मां…