लगातार पांचवें दिन सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए आज क्या रहे आपके शहर में दाम

नई दिल्ली । सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने सोमवार को चार मेट्रो शहरों में पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों को कम कर दिया। यह लगातार पांचवां दिन है जब फ्यूल की कीमतों में कमी की गई है। रोजाना होने वाले संशोधन में आज सभी महानगरों में पेट्रोल 29 से 32 पैसा प्रति लीटर और डीजल 13 से 14 पैसे प्रति लीटर तक कम हुआ है।

सोमवार को नई दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 30 पैसा कम होकर 71.43 रुपये प्रति लीटर हो गई जो कि रविवार को 71.72 रुपये प्रति लीटर रही थी। वहीं दिल्ली में डीजल की कीमत 13 पैसे कम होकर 65.98 रुपये प्रति लीटर हो गई जबकि बीते दिन इसकी कीमत 66.11 रुपये रही थी। यहां पर ध्यान देने वाली बात यह है कि दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतें अन्य महानगरों की तुलना में सबसे कम है, क्योंकि यहा पर कर की दरें सबसे कम हैं।

इसके अलावा आज कोलकाता में पेट्रोल और डीजल की कीमतें क्रमश: 73.50 रुपये प्रति लीटर और 67.73 रुपये प्रति लीटर रही हैं। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की वेबसाइट के मुताबिक ये आंकड़े सामने आए हैं। ठीक इसी तरह मुंबई में पेट्रोल की कीमत 77.04 रुपये प्रति लीटर हो गई जो कि बीते दिन के मुकाबले 30 पैसा कम है। वहीं इस शहर में डीजल की कीमत 14 पैसे कम होकर 69.13 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं आज चेन्नई के लोगों को एक लीटर पेट्रोल के लिए 74.14 रुपये और डीजल के लिए 69.74 रुपये प्रति लीटर रही।

  • Related Posts

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…

    बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान: ‘हिंदुओं को मुसलमानों और ईसाइयों से नहीं, हिंदुओं से ही ज्यादा खतरा’

    मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर की पूजा-अर्चना दतिया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार सुबह करीब 11 बजे दतिया स्थित विश्वविख्यात मां पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने मां…