Allahabad Bank ने सस्‍ता किया होम लोन, ब्‍याज दरों में की इतनी कटौती

नई दिल्ली । सार्वजनिक क्षेत्र के इलाहाबाद बैंक ने अलग-अलग टेन्योर के लिए बेंचमार्क उधार दर में 0.05 फीसद (5 बेसिस प्वाइंट) अंक की कमी की घोषणा की। इलाहाबाद बैंक ने बंबई शेयर बाजार (BSE) को जानकारी दी है कि एक साल के कर्ज पर कोष की सीमांत लागत (MCLR) आधारित ब्याज दर को 8.65 फीसद से घटाकर 8.60 फीसद कर दिया गया है। संशोधित दर 14 मई से प्रभावी होगी।

बैंक के ज्यादातर कर्ज एक साल की इस दर के मुताबिक तय किये जाते हैं। होम लोन भी इसी दर से निर्देशित होते हैं। वहीं इस लिहाज से कर्ज की सीमांत लागत आधारित (MCLR) ब्याज दर एक माह, तीन माह और छह माह की ब्याज दर घटकर क्रमश: 8.20 फीसद, 8.40 फीसद और 8.45 फीसद रह गई।

SBI ने एक बार फिर सस्ता किया Home Loan: पिछले हफ्ते देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने होम लोन ग्राहकों को एक महीने के भीतर दूसरी बार खुशखबरी दी। SBI ने कहा कि उसने सभी अवधि के एमसीएलआर में 0.05% की कटौती की है। पहले यह 8.50 फीसद था जो अब घटकर 8.45 फीसद पर आ गया है। SBI द्वारा एमसीएलआर में की गई इस कटौती से उन सभी ग्राहकों को फायदा होगा जिनके लोन एमसीएलआर से संबद्ध हैं। खास तौर से होम लोन के ग्राहकों को इसका फायदा मिलेगा। SBI की नई दरें 10 मई से प्रभावी हो गई हैं।

  • Related Posts

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…

    बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान: ‘हिंदुओं को मुसलमानों और ईसाइयों से नहीं, हिंदुओं से ही ज्यादा खतरा’

    मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर की पूजा-अर्चना दतिया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार सुबह करीब 11 बजे दतिया स्थित विश्वविख्यात मां पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने मां…