Delhi Lok Sabha Result: दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर BJP आगे, हार की कगार पर शीला दीक्षित

नई दिल्ली : दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर शुरुआती रुझान में भाजपा आगे चल रही है. वहीं पांच सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार दूसरे स्थान पर चल रहे हैं. दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी को सबसे अधिक झटका लगता दिख रहा है क्योंकि पार्टी के उम्मीदवार महज दो सीटों पर दूसरे स्थान पर हैं.

गौतम गंभीर भी आगे चल रहे हैं
पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर, केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन चांदनी चौक सीट पर और दिल्ली भाजपा प्रमुख मनोज तिवारी उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट पर आगे चल रहे हैं. कांग्रेस की वरिष्ठ नेता शीला दीक्षित उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट पर मनोज तिवारी से 29,797 मत से पीछे चल रही हैं और दूसरे स्थान पर हैं.

कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप
चांदनी चौक सीट पर हर्षवर्धन कांग्रेस के जे पी अग्रवाल से 8,764 मत से आगे चल रहे हैं. हालांकि, अग्रवाल का आरोप है कि उनके मतगणना एजेंटों की ‘गैर-मौजूदगी’ में स्ट्रांगरूम खोले गए. पश्चिमी दिल्ली सीट से भाजपा के मौजूदा सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी महाबल मिश्र से 37,387 मत से आगे चल रहे हैं.

दक्षिणी दिल्ली सीट से भाजपा के मौजूदा सांसद रमेश बिधूड़ी अपने निकटतम उम्मीदवार, आप प्रत्याशी राघव चड्ढा से 30,755 मत से आगे चल रहे हैं. नयी दिल्ली सीट से भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अजय माकन से 10,486 मत से आगे चल रही हैं. उत्तर पश्चिमी दिल्ली सीट से भाजपा के हंसराज हंस आप के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी गगन सिंह से 46,379 मत से आगे चल रहे हैं.

  • Related Posts

    इंदौर अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0: MP में 2047 तक 20 लाख रोजगार का लक्ष्य, 15 नई टाउनशिप बसाने की तैयारी

    By: Ravindra Singh इंदौर। मध्य प्रदेश में शहरी विकास को नई दिशा देने और निवेश के जरिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्ष 2047…

    केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, महंगाई भत्ता 3% बढ़कर 63% हुआ

    पेंशनर्स की महंगाई राहत में भी बढ़ोतरी, 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी नई दरें केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिवाली का तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते…