ईशा देओल के घर गूंजी किलकारी, दिया दूसरी बेटी को जन्म, रखा ये नाम

हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की बड़ी बेटी ईशा देओल ने बेटी को जन्म दिया है। ईशा ने इस खुशखबरी को सोशल मीडिया अकाउंट के जरिये अपने फैंस से शेयर की। उन्‍होंने इंस्‍टाग्राम पर एक तस्‍वीर शेयर कर बेटी के नाम का भी खुलसा किया। ईशा देओल ने अपनी बेटी का नाम मिराया तख्तानी रखा है।

पोस्‍ट के जरिये ईशा ने अपने फैंस को उनकी दुआओं के लिये थैंक्‍यू कहा है। उन्‍होंने तस्‍वीर पोस्‍ट कर कैप्‍शन में लिखा- ‘सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद आपके प्यार और दुआओं के लिये।’ बता दें कि ईशा ने साल 2017 में अपनी पहली बेटी को जन्म दिया था जिसका नाम राध्या रखा था। वहीं, ईशा देओल और भरत तख्तानी ने साल 2012 में शादी की थी।

बता दें कि ईशा और उनके पति भरत तख्तानी ने दूसरे बच्चे की घोषणा सोशल मीडिया पर ही की थी। ईशा ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी राध्या की फोटो शेयर कर लिखा था- ‘मैं जल्द ही बड़ी बहन बनने वाली हूं।’

इसके अलावा ईशा ने अपने पति भरत और बेटी राध्या के साथ फैमिली फोटो शेयर की थी। आपको बता दें कि 37 साल की ईशा देओल की मां हेमा माल‍िनी भगवान कृष्‍ण की भक्‍त हैं। इसके अलावा उनका उत्‍तर प्रदेश के मथुरा से गहरा लगाव है। इसी कारण से ईशा और भरत ने अपनी बेटी का नाम राध्‍या रखने का फैसला ल‍िया था।

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…

    शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का निधन, जैत गांव में दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

    भोपाल एम्स में ली अंतिम सांस, साकेत नगर स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर ले जाया जाएगा पैतृक गांव भोपाल। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता…