कंप्यूटर बाबा की कमलनाथ सरकार से नई मांग, हेलिकॉप्टर के बाद अब मंत्रालय में मांगा कमरा

भोपाल. नामदेव दास त्यागी उर्फ कंप्यूटर बाबा ( computer baba )ने मध्यप्रदेश की कमल नाथ ( Kamal Nath )सरकार से नई डिमांड की है। नर्मदा, क्षिप्रा एवं मन्दाकिनी नदी न्यास के अध्यक्ष की कुर्सी संभालने के बाद कंप्यूटर बाबा ने सरकार से हेलिकॉप्टर की मांग की थी जिसे सरकार ने खारिज कर दिया था। इसके बाद अब कंप्यूटर बाबा ने सरकार से मंत्रालय में कमरे और ड्रोन कैमरे की मांग की है। इसके लिए कंप्यूटर बाबा ने मंत्री पीसी शर्मा को पत्र भी लिखा है।

अवैध रेत खनन पर रख सकेंगे नजर
कंप्यूटर बाबा ने अवैध रेत खनन पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरे की मांग की है। वहीं, अध्यात्म विभाग के मंत्री पीसी शर्मा को उन्होंने लेटर लिखकर कहा है कि उनके लिए मंत्रालय में कक्ष का आवंटन किया जाए। वहीं, अध्यात्म विभाग ने कंप्यूटर बाबा के पत्र के संदर्भ में सोमवार को सामान्य प्रशासन विभाग को नोटशीट लिखी है। जिसमें कंप्यूटर बाबा को मंत्रालय में कक्ष आवंटित करने को कहा गया है। मंत्री पीसी शर्मा ने कहा- कंप्यूटर बाबा ने नर्मदा में अवैध रेत खनन को रोकने के लिए जिन संसाधनों की मांग की है उन्हें पूरा करने पर विचार किया जाएगा।

सरकार को देंगे सुझाव
कंप्यूटर बाबा ने कहा कि वो जल्द ही नादियों से अवैध रेत खनन को रोकने के लिए सरकार को सुझाव देंगे। बता दें कि नर्मदा में अवैध रेत खनन को रोकने के लिए कंप्यूटर बाबा लगातार औचक निरीक्षण भी कर रहे हैं। जिसके बाद सरकार ने उनसे कहा था कि वो अपना काम अवैध रेत खनन को रोकने के लिए सुझाव देने तक ही सीमित रखें।

हेलिकॉप्टर की की थी मांग
कंप्यूटर बाबा ने पद संभालने के बाद कहा था कि, अब जब मुझे ट्रस्ट का प्रमुख पद सौंपा गया है, तो मुझे मध्य प्रदेश की जीवन रेखा मानी जाने वाली नदी की वास्तविक स्थिति का पता लगाने के लिए नर्मदा नदी का हवाई सर्वेक्षण करने के लिए जल्द से जल्द एक हेलीकॉप्टर चाहिए।

कांग्रेस के लिए किया था प्रचार
कंप्यूटर बाबा ने विधानसभा और लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में प्रचार किया था। इस दौरान उन्होंने भोपाल से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह ( Digvijaya Singh ) के लिए प्रचार किया था और संतों को लेकर रोड शो भी किया था।

  • Related Posts

    इंदौर में शराब के नशे में दो कारों में तोड़फोड़ करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

    पत्थर और डंडों से फोड़े थे कारों के कांच, घटना का वीडियो हुआ था वायरल इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र के पल्हर नगर स्थित 60 फीट रोड पर शराब के नशे…

    साल में सिर्फ करवा चौथ पर खुलता है उज्जैन का चौथ माता मंदिर, सिंदूर-सिक्के और रुद्राक्ष के प्रसाद की अनोखी परंपरा

    जीवनखेड़ी स्थित मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 400 फीट लंबी चुनरी माता को अर्पित उज्जैन। धार्मिक नगरी उज्जैन में करवा चौथ का पर्व विशेष आस्था और परंपरा के साथ…