World Cup 2019: शमी के सैल्यूट मजाक पर कॉटरेल का हिंदी में जवाब- नकल करना ही सबसे बड़ी चापलूसी

नई दिल्ली । गुरुवार को भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए मैच में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने वेस्टइंडीज के खिलाड़ी शेल्डल कॉटरेल के आउट होने के बाद उन्हीं की स्टाइल में सेल्यूट कर उनका मजाक बनाया था। शमी का यह मजाक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था और कई लोगों ने इसका विरोध भी किया था। अब वेस्टइंडीज खिलाड़ी ने खुद सोशल मीडिया पर इस मजाक जवाब दिया है। कॉटरेल ने शमी को तंज कसते हुए उनकी गेंदबाजी की तारीफ की और मजाक बनाने का विरोध भी किया।

कोट्रेल ने किसी एक खबर को रीट्वीट करते हुए लिखा है- ‘काफी मजा आया! शानदार गेंदबाजी. नकल करना ही सबसे बड़ी चापलूसी है.’ हालांकि उन्होंने खुद इस मामले में जवाब देकर विवाद को बढ़ने से रोक लिया है, लेकिन लोग अभी भी शमी के इस रिएक्शन पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। मैच के बाद शमी की फोटो और विराट कोहली का वीडियो काफी शेयर किया जा रहा था।

आपको बता दें कि भारत-वेस्टइंडीज मैच में शेल्डल कॉटरेल को आउट करने के बाद शमी ने कॉटरेल की तरह ‘आर्मी वाला’ रिएक्शन दिया और कॉटरेल के विकेट को उन्हीं की तरह सैल्यूट कर सेलिब्रेट किया। शमी के इस रिएक्शन के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी भी शमी का साथ देते हुए दिखाई दिए थे।

बता दें कि वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शेल्डन कॉटरेल विकेट लेने के बाद दमदार तरीके से इसे सेलिब्रेट करते हैं। शेल्डन कॉटरेल जब भी किसी बल्लेबाज को पवेलियन भेजते हैं तो सबसे पहले वे परेड करते हैं और फिर बल्लेबाज को सलामी देकर दोनों हाथ ऊपर करके जोर से हंसते हैं। बीते कुछ दिनों में इनके जश्न को खूब पसंद किया जा रहा है।

  • Related Posts

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…

    बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान: ‘हिंदुओं को मुसलमानों और ईसाइयों से नहीं, हिंदुओं से ही ज्यादा खतरा’

    मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर की पूजा-अर्चना दतिया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार सुबह करीब 11 बजे दतिया स्थित विश्वविख्यात मां पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने मां…