मध्‍यप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र आज से, हंगामेदार होने के आसार

भोपाल। Madhya Pradesh Monsoon Session विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार से शुरू होगा। 26 जुलाई तक चलने वाले सत्र में 15 बैठकें होंगी। इसके हंगामेदार होने के आसार हैं। सत्र के लिए सत्ता पक्ष और विपक्ष की ओर से 4,362 सवाल लगाए गए हैं। दस जुलाई को वित्तमंत्री तरुण भनोत वर्ष 2019-20 का बजट प्रस्तुत करेंगे। वहीं, विपक्ष सरकार को कानून व्यवस्था, कर्जमाफी और अवैध उत्खनन सहित अन्य मुद्दों पर घेरेगा।

विधायकों ने 206 ध्यानाकर्षण के जरिए विभिन्न् मुद्दों को उठाने की सूचना सचिवालय को दी है तो 23 स्थगन प्रस्ताव भी दिए गए हैं। शून्यकाल में उठाए जाने वाले मुद्दों को लेकर 47 सूचनाएं अभी तक प्राप्त हुई हैें और 10 याचिकाएं लगाई गई हैं। दो दर्जन नए और संशोधन विधेयक भी सत्र के दौरान प्रस्तुत करने की तैयारी है।

वहीं, सत्र में विपक्ष की ओर से सरकार को कानून व्यवस्था, कर्जमाफी, बिजली कटौती, पेयजल समस्या और अवैध उत्खनन जैसे मुद्दे उठाकर घेरने की कोशिश होगी। उधर, सत्ता पक्ष के विधायकों ने भी विपक्ष के संभावित हमलों का करारा जवाब देने की तैयारी की है। इसके लिए उन मुद्दों को उठाया जाएगा, जिनमें पिछली सरकार के समय की गड़बड़ियां पकड़ी जा चुकी हैं।

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 12 IPS अधिकारियों के तबादले, 5 जिलों को मिले नए SP

    By: Ravindra Singh भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा बदलाव करते हुए 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग ने 28 अक्टूबर 2026 को इस…

    हरदीप सिंह पुरी मध्य प्रदेश से होंगे राज्यसभा उम्मीदवार, 12 नवंबर को उपचुनाव

    भाजपा ने घोषित किया उम्मीदवार भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश में होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को अपना उम्मीदवार बनाया है। पार्टी की…