बिना समझौते वाले Brexit के विरोधी सांसद हुए एकजुट

लंदन। ब्रिटेन में सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी और विपक्षी लेबर पार्टी के सांसदों का बड़ा समूह यह निश्चित करने में जुट गया है कि बिना समझौते के Brexit न हो जाए। यूरोपीय यूनियन से बिना शर्तों के अलगाव से ब्रिटेन को नुकसान होने की आशंका है।

PM पद की दौड़ में सबसे आगे चल रहे बोरिस जॉनसन के इस वक्तव्य के बाद कि समझौता नहीं हुआ तब भी 31 अक्टूबर को ब्रिटेन यूरोपीय यूनियन से अलग हो जाएगा। सत्तापक्ष और विपक्ष के सांसद सक्रिय हुए हैं। संसद में सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी का बहुमत नहीं है।

इसलिए उसे Brexit से संबंधित विधेयक पारित कराने के लिए विपक्षी सांसदों के समर्थन की भी जरूरत पड़ेगी। जबकि सत्तापक्ष और विपक्ष के सांसदों का बहुमत बिना समझौते के यूरोपीय यूनियन से अलग होना (Brexit) नहीं चाहते। टेरीजा मे के तीन बार पेश किए समझौता प्रस्तावों को संसद अस्वीकार कर चुकी है।

कंजरवेटिव पार्टी और सहयोगी डेमोक्रेटिक यूनियनिस्ट पार्टी के कुछ सांसदों ने टेरीजा के प्रस्तावों को समर्थन नहीं दिया था। टेरीजा ने कभी बिना समझौते के Brexit के प्रयास नहीं किए।

लेबर पार्टी के प्रवक्ता बैरी गार्डिनर ने कहा है कि नई सरकार ने यदि बिना समझौते वाले Brexit के प्रयास किए तो वह सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला सकते हैं।

  • Related Posts

    स्पेन में भीषण रेल हादसा, दो हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर में 46 लोगों की मौत की खबर

    मैड्रिड के दक्षिणी क्षेत्र में हुआ दर्दनाक हादसा यूरोपीय देश स्पेन में बुधवार को एक भीषण रेल हादसे की खबर सामने आई है। मैड्रिड के दक्षिणी क्षेत्र में दो हाई-स्पीड…

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…