Parliament Session: दिल्‍ली की पूर्व CM शीला दीक्षित को श्रद्धांजलि देने के बाद दोनों सदनों की कार्यवाही स्‍थगित

नई दिल्‍ली । सांसद रामचंद्र पासवान और पूर्व सांसद व दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को श्रद्धांजलि देने के बाद सोमवार को लोक सभा की कार्यवाही दोपहर 2.00 बजे तक व राज्‍यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

लोकसभा में आज तीन महत्‍वपूर्ण व विवादित विधेयकों को पेश किया जाना है। ये तीन – नेशनल मेडिकल कमिशन विधेयक, सूचना का अधिकार संशोधन विधेयक, मोटर व्‍हिकल संशोधन विधेयक 2019 हैं।

सोनभद्र में लोगों से मिलने के लिए राजनीतिक नेताओं को रोके जाने के मामले पर लोकसभा में छ: कांग्रेस सांसदों द्वारा स्‍थगन प्रस्‍ताव का नोटिस दिया गया था। कर्नाटक में संवैधानिक संकट मामले पर कांग्रेस सांसद बीके हरिप्रसाद ने नियम 267 के तहत राज्‍यसभा में नोटिस दिया है। बता दें कि संसद परिसर में कांग्रेस सांसदों द्वारा सोनभद्र कांड पर धरना प्रदर्शन जारी है।

  • Related Posts

    मुरैना में बिजली का तार डालने को लेकर विवाद, पिता-पुत्र पर लाठियों से हमला; 4 आरोपियों पर केस दर्ज

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में बिजली का तार डालने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले…

    भिंड: शेरपुर पंचायत में कचरा वाहन खरीदी पर उठे सवाल, 8 लाख के वाहन के लिए खर्च किए 13.60 लाख रुपये

    By: Ravindra Singh भिंड जिले की गोहद जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायत शेरपुर में कचरा वाहन की खरीद को लेकर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। दावा किया…