‘Bunty Aur Babli’ के सीक्वल में इस हीरो के साथ नज़र आ सकती हैं मिस वर्ल्ड Manushi chillar

नई दिल्ली । 2005 में रानी मुखर्जी और अभिषेक बच्चन स्टारर सुपरहिट फिल्म ‘बंटी और बबली’ का सीक्वल बनाने की तैयारी जोरों पर है। इस फिल्म के लिए कई हस्तियों के नाम सामने आ रहे हैं जो ‘बंटी और बबली’ के सीक्वल में नज़र आने वाले हैं।

इस फिल्म के लिए इस बार नए चेहरों की तलाश की जा रही है। 2017 में मिस वर्ल्ड की खिताब जीतने वाली मानुषी चिल्लर के बॉलीवुड डेब्यू की चर्चा हर तरफ है। एक मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि इस फिल्म में बबली का रोल निभाने के लिए मानुषी के नाम पर विचार किया जा रहा है। अभी तक मेकर्स द्वारा बबली के किरदार के लिए कोई नाम पक्का नही किया गया है।

बंटी का किरदार निभाने वाले अभिषेक बच्चन की जगह इस बार सिद्धार्थ चतुर्वेदी लेंगे। सिद्धार्थ ने फिल्म ‘गली बॉय’ में रणवीर सिंह के दोस्त का किरदार निभाया था जिसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था। सिद्धार्थ को बंटी का रोल निभाने के लिए साइन कर लिया गया है।

ये फिल्म पहले से काफी अलग होने वाली है। इसबार फिल्म में पहले से भी ज्यादा तड़का होने वाला है। ‘बंटी और बबली’ में पुलिस की भूमिका निभा रहे अमिताभ बच्चन इस सीक्वल में नज़र नही आएंगे। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में दो बंटी और दो बबली हो सकती हैं। एक जोड़ी पुराने बंटी-बबली यानी रानी और अभिषेक की होगी और दूसरी में नए किरदार नज़र आएंगे।

  • Related Posts

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…

    बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान: ‘हिंदुओं को मुसलमानों और ईसाइयों से नहीं, हिंदुओं से ही ज्यादा खतरा’

    मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर की पूजा-अर्चना दतिया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार सुबह करीब 11 बजे दतिया स्थित विश्वविख्यात मां पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने मां…