POCSO एक्ट को लेकर बीजेपी सांसद ने कही एेसी बात, स्मृति ईरानी ने जताया विरोध

नई दिल्ली । राज्यसभा में बुधवार को पोक्सो (POCSO) संसोधन बिल पारित कर दिया गया। नए कानून के तहत बच्चों के खिलाफ यौन अपराध के मामलों में मृत्यु दंड का प्रावधान भी जोड़ा गया है। बिल पर चर्चा के दौरान भाजपा सांसद हरनाम सिंह की बातों से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी नाराज हो गईं।

उत्तर प्रदेश से भाजपा सांसद बिल पर बहस के दौरान अपनी बात रख रहे थें। हरनाम सिंह ने बढ़ते यौन अपराधों के लिए टीवी और सोशल मीडिया को जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने विज्ञापनों और फिल्मी गानों की सामग्री पर चिंता व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने कई बार कुछ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया।

सांसद की बातों से वहां मौजूद महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी नाराज हो गईं। उन्होंने तुरंत खड़े होकर सांसद हरनाम सिंह को शब्दों के चयन पर सावधानी बरतने की नसीहत दी।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यादव जी उम्र में मुझसे बड़े हैं, लेकिन यहां बहुत सारी महिला सांसद बैठी हैं और इस चर्चा को पूरा देश देख रहा है। उन्होंने सांसद से कहा कि अपनी चिंताओं को व्यक्त करते हुए थोड़ी सावधानी बरतें। स्मृति ईरानी ने ही मंगलवार को राज्यसभा में यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण संशोधन बिल 2019 को पेश किया था।

  • Related Posts

    इंदौर अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0: MP में 2047 तक 20 लाख रोजगार का लक्ष्य, 15 नई टाउनशिप बसाने की तैयारी

    By: Ravindra Singh इंदौर। मध्य प्रदेश में शहरी विकास को नई दिशा देने और निवेश के जरिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्ष 2047…

    केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, महंगाई भत्ता 3% बढ़कर 63% हुआ

    पेंशनर्स की महंगाई राहत में भी बढ़ोतरी, 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी नई दरें केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिवाली का तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते…