किक 2: फिर आएगा डेविल, सलमान खान-साजिद नाडियाडवाला में रोज हो रही है बात

आज से पांच साल पहले सलमान खान की फिल्म किक सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसको दर्शकों ने खूब पसंद किया था. साल 2014 में आई फिल्म किक में सलमान का रोल डेविल तो फैंस को पसंद आया ही था वहीं उसका डायलॉग ‘मेरे बारे में इतना मत सोचना मैं दिल में आता हूं समझ में नहीं’ सभी की जुबान पर छा गया था. अब पांच साल बाद सलमान के फैंस के लिए खुशखबरी है. डेविल जल्द ही वापस आ रहा है.

साजिद नाडियाडवाला की बतौर डायरेक्टर पहली फिल्म किक को जनता से खूब प्यार मिला था. अब इसका सीक्वल किक 2 बनाने की तैयारी लगभग पूरी हो गई हैं. किक 2 को लेकर ऐलान हो चुका है कि ये अपने प्री-प्रोडक्शन स्टेज पर है और साल 2020 में शूट शुरू हो जाएगी.

सूत्रों के आधार पर छपी कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, किक को प्यार मिलने की वजह से साजिद नाडियाडवाला किक 2 की कहानी को बहुत सोच समझकर लिख रहे हैं. साजिद कोशिश कर रहे हैं कि फिल्म का दूसरा पार्ट भी दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरे.

सलमान इस फिल्म में देवी लाल सिंह की भूमिका में दोबारा नजर आने वाले हैं. सूत्र ने बताया, “सलमान का किरदार बहुत लेयर वाला है. इस किरदार के बारे में अभी बहुत कुछ सामने आना बाकी है. डेविल का किरदार एकदम अलग है और वो क्या कर जाए कोई नहीं सोच सकता. साजिद किक 2 में इस किरदार को और एक्सप्लोर करेंगे.”

सूत्र ने ये भी बताया कि सलमान और साजिद किक 2 को लेकर लगातार बातचीत कर रहे हैं. ये दोनों साथ में काम करने के लिए काफी उत्सुक हैं. फिल्म की स्क्रिप्ट लगभग फाइनल है. स्क्रिप्ट पूरी होने के बाद फिल्म की शूटिंग के लिए लोकेशन्स को फाइनल किया जाएगा. किक की ही तरह किक 2 की भी शूटिंग भारत और विदेशी लोकेशंस पर होगी. सलमान के अलावा फिल्म के अन्य सितारों को अभी कास्ट नहीं किया गया है.

बता दें कि साल 2014 में आई फिल्म किक से साजिद नाडियाडवाला ने बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया था. फिल्म में सलमान खान के अलावा जैकलीन फर्नांडिस, रणदीप हुड्डा और नवाजुद्दीन सिद्दीकी नजर आए थे. फिलहाल सलमान अपनी फिल्म दबंग 3 की शूटिंग में व्यस्त हैं.

  • Related Posts

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…

    बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान: ‘हिंदुओं को मुसलमानों और ईसाइयों से नहीं, हिंदुओं से ही ज्यादा खतरा’

    मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर की पूजा-अर्चना दतिया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार सुबह करीब 11 बजे दतिया स्थित विश्वविख्यात मां पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने मां…