BCCI अफसरों ने जौहरी के अमेरिका जाने पर उठाए सवाल, सामने आई ये वजह

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम को अगले महीने वेस्टइंडीज का दौरा करना है. इससे पहले टीम अमेरिका में टी-20 मैच खेलेगी. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) राहुल जौहरी राष्ट्रीय टीम के साथ अमेरिका जाएंगे जिसके पीछे तर्क क्रिकेट वेस्टइंडीज के साथ भविष्य के दौरों पर चर्चा करना बताया गया है, लेकिन बोर्ड के अधिकारी जौहरी के जाने से हैरान हैं, क्योंकि उन्होंने हाल ही में विश्व कप के खत्म होने के बाद लंदन में हुई आईसीसी की वार्षिक बैठक में विंडीज बोर्ड के अधिकारियों से बात की थी.

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा है कि प्रशासकों की समिति (सीओए) सीईओ की मदद करने के लिए सीमाओं से आगे जा रही है.

अधिकारी ने कहा है कि सीईओ का अमेरिका जाना नई बात नहीं है बल्कि इस सीओए का सीईओ को समर्थन देना इस तरह की बातें अब आम हो गई हैं.

अधिकारी ने कहा, “सीओए ने अलग हटकर सीईओ को मदद दी है और इसके कारण वही जानते हैं. तीन उदाहरण हमारे सामने हैं. पहला जिस तरह जौहरी पर लगे यौन शोषण के आरोपों के मुद्दे को संभाला गया. सीईओ को पांच करोड़ का बोनस देना वो भी तब जब उन्होंने इसके लिए तय मानकों को हासिल नहीं किया और तीसरा उनके यातायात को मंजूरी देना.”

अधिकारी ने कहा, “अब वह अमेरिका जा रहे हैं जिसका कोई वाजिब कारण नजर नहीं आता. ऐसा पता चला है कि वह अकेले नहीं जा रहे हैं उनके साथ स्टाफ है. हमें लगा था कि आईसीसी की वार्षिक बैठक खत्म हो गई है.”

  • Related Posts

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…

    बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान: ‘हिंदुओं को मुसलमानों और ईसाइयों से नहीं, हिंदुओं से ही ज्यादा खतरा’

    मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर की पूजा-अर्चना दतिया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार सुबह करीब 11 बजे दतिया स्थित विश्वविख्यात मां पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने मां…