तापसी पन्नू ने दिया हिंट, इस विदेशी खिलाड़ी को कर रही है डेट !

बॉलीवुड अदाकारा तापसी पन्नू वो एक्ट्रेस हैं जो अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं लेकिन वह इस मामले में चुप रहना ही पसंद करती हैं. ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो तापसी इस बार सीरियस रिलेशनशिप में हैं. वे अपने रिलेशन को मीडिया के सामने स्वीकार भी कर चुकी हैं. उन्होंने हाल ही में बताया था कि सिंगल नहीं हैं और वह एक ऐसे शख्स को डेट कर रही हैं जो कि उनके प्रोफेशन से संबंधित नहीं हैं.

हालांकि उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड के नाम का खुलासा नहीं किया हैं, हालांकि उनके बारे में उन्होंने हिंट जरूर दिया था कि वह स्पोर्ट्स बैकग्राउंड से हैं और वो कोई क्रिकेटर नहीं हैं. ऐसे में नई रिपोर्ट आ रही हैं कि तापसी बैडमिंटन प्लेयर मेथियस बो को डेट कर रही हैं जो कि डेनमार्क के पॉपुलर खिलाड़ी हैं. लेकिन रिलेशन को लेकर दोनों में से किसी के भी द्वारा अभी तक कुछ नहीं कहा गया है.

तापसी पन्नू के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो वह पिछली बार फिल्म मिशन मंगल में देखने को मिलीं थीं. फिल्म में उनके काम को काफी पसंद किया था और इसके अलावा वह फिल्म सांड की आंख में भी काम कर रही हैं. इस फिल्म में उनके साथ भूमि पेडनेकर नजर आएगी. इसे इस साल दिवाली के ख़ास मौके पर रिलीज किया जाएगा. वे इसमें शूटर दादी के रोल में देखने को मिलेंगी.

  • Related Posts

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…

    बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान: ‘हिंदुओं को मुसलमानों और ईसाइयों से नहीं, हिंदुओं से ही ज्यादा खतरा’

    मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर की पूजा-अर्चना दतिया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार सुबह करीब 11 बजे दतिया स्थित विश्वविख्यात मां पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने मां…