मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाएगी भाजपा, लोगों को मिलेगा विशेष लाभ

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा सेवा सप्ताह मनाएगी। इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ता पूरे देश में विभिन्न प्रकार के सेवा कार्य करने के साथ ही पर्यावरण से जुड़े विषय को जन-तन तक पहुंचाने का काम करेंगे। भाजपा अध्यक्ष और गृहमंत्री अमित शाह दिल्ली के एम्स से 14 सितंबर को सेवा सप्ताह की शुरुआत करेंगे।

भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि गरीबों और आम लोगों के लिए विकासोन्मुखी नीतियों के कारण प्रधानमंत्री न केवल भारत के बल्कि पूरे विश्व के नेता रूप में उभरे हैं। उनके अनुसार प्रधानमंत्री मोदी एक तरह से सेवा के पर्यायवाची बन गए हैं।

जगह-जगह लगाए जाएंगे स्वास्थ्य शिविर
इसीलिए भाजपा ने उनके जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाने का फैसला किया है। इस दौरान पूरे देश में भाजपा रक्तदान, स्वास्थ्य परीक्षण और आंख की जांच व आपरेशन के लिए शिविर लगाएगी। इसके साथ ही वृद्धाश्रमों, अस्पतालों और अनाथालयों में मरीजों व जरूरतमंदों को फल का वितरण भी किया जाएगा।

बता दे कि सेवा सप्ताह के दौरान स्वच्छता अभियान, सिंगल प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने और जल संचय से जुड़े तीन संकल्प भी लिये जाएंगे।

  • Related Posts

    इंदौर अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0: MP में 2047 तक 20 लाख रोजगार का लक्ष्य, 15 नई टाउनशिप बसाने की तैयारी

    By: Ravindra Singh इंदौर। मध्य प्रदेश में शहरी विकास को नई दिशा देने और निवेश के जरिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्ष 2047…

    केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, महंगाई भत्ता 3% बढ़कर 63% हुआ

    पेंशनर्स की महंगाई राहत में भी बढ़ोतरी, 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी नई दरें केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिवाली का तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते…