दिशा पटानी को छोड़ फिर श्रद्धा कपूर के हुए टाइगर श्रॉफ, शुरू हुई ‘Baaghi 3’ की शूटिंग

नई दिल्‍ली: टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) के अब तक के करियर की अगर सबसे जबरदस्‍त फिल्‍म की बात करें तो वह है ‘बागी 2’ (Baaghi 3), जिसमें वह अपनी गर्लफ्रेंड दिशा पटानी (Disha Patani) के साथ नजर आए थे. वहीं इस सीरीज की पहली फिल्‍म में उनके साथ श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की जोड़ी नजर आई थी. अपनी सुपरहिट सीरीज की तीसरी फिल्‍म ‘बागी 3’ की शूटिंग गुरुवार से टाइगर ने शुरू कर दी, लेकिन इस बार उनके साथ दिशा नहीं, बल्कि फिर से श्रद्धा कपूर नजर आने वाली हैं. फिल्‍म के निर्देशक अहमद खान और नाड‍ियावाला प्ररोडक्‍शन ने इस फिल्‍म की शूटिंग की शुरुआत की कुछ तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं.

वायरल हो रही इन तस्‍वीरों में निर्देशक अहमद खान के अलावा टाइगर श्रॉफ, श्रद्धा कपूर, रितेश देखमुख और प्रोड्यूसर साजिद नाडियावाला भी नजर आ रहे हैं. फिल्‍म के प्रोड्यूसर साजिद नाडियावाला की मानें तो श्रद्धा के इस फिल्‍म में वापस आने से पूरी टीम काफी खुश है.

श्रद्धा कपूर की दो फिल्‍में ‘साहो’ और ‘छिछोरे’ बॉक्‍स ऑफिस पर छायी हुई हैं. वहीं टाइगर श्रॉफ की बात करें तो उनकी आने वाली फिल्‍म ‘वॉर’ को लेकर फैंस काफी एक्‍साइटेड हैं.

  • Related Posts

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…

    बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान: ‘हिंदुओं को मुसलमानों और ईसाइयों से नहीं, हिंदुओं से ही ज्यादा खतरा’

    मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर की पूजा-अर्चना दतिया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार सुबह करीब 11 बजे दतिया स्थित विश्वविख्यात मां पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने मां…