Priyanka Chopra Reveals in The Kapil Sharma Show: निक अपनी शादी में ढो रहे थे सिलेंडर और जब जयमाल के वक्त ‘झगड़ा’ हो गया

नई दिल्ली । Priyanka Chopra Reveals in The Kapil Sharma Show: द स्काई इज पिंक के प्रमोशन को लेकर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बेहद व्यस्त हैं। वह सोनाली बोस निर्देशित इस फिल्म को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं। प्रियंका चोपड़ा एक के बाद एक टीवी शो और इवेंट में जाकर फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं। द स्काई इज पिंक में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर, जाहिरा वसीम, रोहित सर्राफ मुख्य भूमिका में हैं।

प्रियंका इस हफ्ते द कपिल शर्मा शो में भी नजर आएंगी। जब प्रियंका कपिल शर्मा शो के सेट पर पहुंची तो उन्होंने पिछले साल जोधपुर में हुई अपनी शादी को लेकर भी कई खुलासे किए। प्रियंका ने बताया, शादी के कुछ दिन पहले तक मेरी फिल्म द स्काई इज पिंक की दिल्ली में शूटिंग चल रही थी। वह अपने काम में बेहद व्यस्त थीं। पर उनके पति निक जोनस का परिवार शादी की तैयारी के लिए 10 दिन पहले ही जोधपुर पहुंच गया था। निक के परिवार ने शादी की तैयारियों में काफी मदद की। यहां तक की खुद निक ने गैस सिलेंडर लाने तक के काम किए।

जयमाल में निक के परिवार को लगा कि झगड़ा हो गया

प्रियंका चोपड़ा ने कपिल शर्मा के सामने अपनी शादी का एक और मजेदार वाक्या बताया। प्रियंका ने खुलासा किया, जब जयमाल के वक्त मेरे भाई ने स्टेज पर मुझे उठाया, जैसा कि भारत में अक्सर शादियों में होता है। जोनस के परिवार को लगा कि झगड़ा हो गया और उन्हें भी कुछ करना चाहिए। उन्होंने भी निक को उठा लिया और आगे की ओर धकेलने लगे। प्रियंका ने टीवी शो के दौरान अपनी शादी को लेकर कई खुलासे किए। हालांकि उनकी शादी की ज्यादातर बातें अभी सीक्रेट ही हैं।

  • Related Posts

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…

    बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान: ‘हिंदुओं को मुसलमानों और ईसाइयों से नहीं, हिंदुओं से ही ज्यादा खतरा’

    मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर की पूजा-अर्चना दतिया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार सुबह करीब 11 बजे दतिया स्थित विश्वविख्यात मां पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने मां…