Gold Price Today: चांदी हुई 110 रुपये सस्ती, जानिए 10 ग्राम सोने के नए भाव

नई दिल्ली. एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में आई कमजोरी के चलते सोने की कीमतों में फिर से तेजी आई है. शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार (Gold Price Today) में 10 ग्राम सोने की कीमत 210 रुपये बढ़ गई है. वहीं, चांदी (Silver Price Today) की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है. एक किलोग्राम चांदी के भाव 110 रुपये टूट गए है. आपको बता दें कि गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव (Gold Price) 348 रुपये चढ़ गया था. जबकि, 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर दिल्ली सर्राफा बाजार बंद थे.

गोल्ड रेट टुडे- HDFC सिक्योरिटीज के मुताबिक, दिल्ली में 10 ग्राम सोने के भाव 210 रुपये बढ़कर 39,075 रुपये प्रति दस ग्राम हो गए हैं. गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का दाम 348 रुपये बढ़कर 39,115 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. मंगलवार को सोना 38,767 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.

चांदी की नई कीमत: दिल्ली में चांदी के भाव 110 रुपये गिरकर 46,490 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गए हैं. इससे पहले गुरुवार को चांदी 46,600 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव के साथ बंद हुआ था.

क्यों महंगा हुआ सोना खरीदना- HDFC सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट तपन पटेल ने कहा, कमजोर रुपये और मजबूत अंतरराष्ट्रीय कीमतों के चलते दिल्ली में 24 कैरट के सोने के दाम में 210 रुपये की बढ़ोत्तरी देखने को मिली. आरबीआई द्वारा नीतिगत दरों में 0.25 फीसदी की कटौती के बाद अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया दस पैसे कमजोर हो गया.

  • Related Posts

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…

    बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान: ‘हिंदुओं को मुसलमानों और ईसाइयों से नहीं, हिंदुओं से ही ज्यादा खतरा’

    मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर की पूजा-अर्चना दतिया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार सुबह करीब 11 बजे दतिया स्थित विश्वविख्यात मां पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने मां…