मोहम्मद शमी ने तेज रफ्तार गेंद से तोड़ा स्टंप, रोहित बोले – अगर ‘बिरयानी’ मिल जाए फिर वो…

नई दिल्ली । भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ विशाखापत्तनम टेस्ट की दूसरी पारी में लाजवाब गेंदबाजी की। शमी ने 5 विकेट झटकते हुए भारतीय टीम को जीत दिलाई। साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस मैच की दोनों पारियों में शतक जमाने वाले रोहित शर्मा ने शमी का बिरयानी प्रेम सबसे सामने जाहिर कर दिया।

भारत ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 203 रन से जीत हासिल की। इस जीत में रोहित शर्मा की शानदार बल्लेबाजी और मोहम्मद शमी की दूसरी पारी में की गई घातक गेंदबाजी अहम रही। रोहित ने मैच के बाद शमी की गेंदबाजी की तारीफ करने के साथ उनकी एक राज भी खोल दिया।

रोहित ने मैच खत्म होने के बाद बताया, “मैच के दौरान काफी हॉट एंड ह्यूमिड कंडिशन था। मुझे लगा स्पिनर की तुलना में तेज गेंदबाज इस पिच पर ज्यादा खतरनाक लग रहे थे। लिहाजा हम चाहते थे कि इशांत और शमी बिल्कुल फ्रेश रहे क्योंकि अगर स्पिनर्स को ज्यादा मदद ना मिली तो वो कारगर साबित हो सकते थे। ऐसा ही हमने बाद के खेल में देखा भी। हम चाहते थे कि हमारे तेज गेंदबाज फ्रेश रहे इसी वजह से उनको 2-3 ओवर के छोटे स्पेल देकर हमने ऐसा करने की कोशिश की।”

रोहित ने शमी के बिरयानी प्रेम को सबके सामने रखते हुए उनपर चुटकी ली। रोहित जाते जाते एक लाइन बोली और सभी हंस पड़े। रोहित ने शमी की तारीफ करते हुए कहा, “हम सभी इस बात को अच्छे से जानते हैं कि अगर वो फ्रेश रहे तो क्या कर सकते हैं, और इनको बिरयानी मिल जाए तो कुछ भी हो सकता है।”

शमी ने विशाखापत्तनम टेस्ट के पांचवें दिन रविवार को दूसरी पारी में महज 35 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। इस मैच में रोहित शर्मा ने कुल 303 रन बनाए। पहली पारी में रोहित ने 176 जबकि दूसरी पारी में 127 रन बनाए थे।

  • Related Posts

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…

    बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान: ‘हिंदुओं को मुसलमानों और ईसाइयों से नहीं, हिंदुओं से ही ज्यादा खतरा’

    मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर की पूजा-अर्चना दतिया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार सुबह करीब 11 बजे दतिया स्थित विश्वविख्यात मां पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने मां…