Ind vs SA: सचिन तेंदुलकर छूटे पीछे अब विराट कोहली के निशाने पर सौरव गांगुली ये स्कोर

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ रांची में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी मुकाबले में खेलने उतरेगी। टीम का इरादा सीरीज में मेहमान टीम को 3-0 से शिकस्त देने की होगी। कप्तान विराट कोहली के पास सौरव गांगुली के टेस्ट स्कोर को पीछे छोड़ने का मौका होगा।

भारतीय टीम के खिलाफ साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज में अब तक बेबस ही नजर आई है। पहले मैच में भारत ने 203 रन से जीत हासिल की तो वहीं दूसरा मुकाबला टीम इंडिया ने पारी और 137 रन से अपने नाम किया। लगातार दोनों मुकाबले में जीत हासिल करने वाली टीम के कप्तान विराट भी शानदार फॉर्म में हैं। पहले मुकाबले में भले कोहली बड़ी पारी नहीं खेल पाए हों लेकिन दूसरे टेस्ट में दोहरा शतक जमाकर इतिहास रच दिया। सचिन तेंदुलकर और सगवाग को पीछे छोड़ने वाले विराट की नजर अब पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के टेस्ट स्कोर पर होगी।

सौरव गांगुली को पीछे छोड़ सकते हैं कोहली

टेस्ट क्रिकेट में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वालों कि लिस्ट में विराट कोहली सौरव गांगुली से आगे निकल सकते हैं। गांगुली ने 113 टेस्ट खेलकर 7212 रन बनाए हैं जबकि कोहली ने 81 टेस्ट खेलकर 7054 रन बनाए हैं। कोहली साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में दोहरा शतक जमा चुके हैं और उनके फॉर्म को देखते हुए लगता है वह 159 रन बनाकर गांगुली को आसानी से पीछे छोड़ देंगे।

चैपल और फ्लेमिंग को कर सकते हैं पीछे

वैसे विराट कोहली के पास तीसरे टेस्ट में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ग्रेग चैपल और न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग को पीछे छोड़ने का भी मौका होगा। चैपल के नाम टेस्ट क्रिकेट में 7110 रन हैं तो वहीं फ्लेमिंग 7172 टेस्ट रन बनाए हैं।

सचिन और सहवाग को छोड़ा पीछे

विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में दोहरा शतक जमाकर सचिन तेंदुलकर और सहवाग के रिकॉर्ड को तोड़ा। कोहली ने टेस्ट में सातवां दोहरा शतक जमाया और भारत की तरफ से ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने।

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…

    शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का निधन, जैत गांव में दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

    भोपाल एम्स में ली अंतिम सांस, साकेत नगर स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर ले जाया जाएगा पैतृक गांव भोपाल। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता…