कमलनाथ के मंत्री ने कहा- सड़कों की हालत खराब, चुनाव नहीं जीतेगी कांग्रेस, विधायक बोले- इस बार हारेंगे कांग्रेसी

ग्वालियर. मध्यप्रदेश के खाद्य मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक ने मध्यप्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा है कि मध्यप्रदेश के निकाय चुनाव में कांग्रेस नहीं जीतेगी क्योंकि प्रदेश में सड़कों की हालत बेहद खराब है। दरअसल, शुक्रवार को नगरीय प्रशाशन मंत्री जयवर्धन सिंह समीक्षा बैठक करने पहुंचे थे। इस बैठक में मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर समेत विधायक भी शामिल थे। मध्यप्रदेश में खराब सड़कों को लेकर मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने नगरीय प्रशासन मंत्री के सामने चिंता जाहिर की।

नहीं जीतेंगे चुनाव
मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा- सड़कों की हालत बहुत खराब है, ऐसे में निकाय चुनाव नहीं जीत सकते, इसके लिए कोई बजट स्वीकृत किया जाए। जिस पर मंत्री जयवर्धन सिंह ने कहा- उन्हें प्लान बनाकर भेजें जितने पैसे की जरूरत होगी वह स्वीकृत करेंगे। वहीं, उन्होंने इस बैठक में सफाई के लिए निगम के अधिकारियों द्वारा 24 करोड़ रुपए की मांग को स्वीकृति देने की बात कही।

नहीं सुनते अधिकारी
वहीं, बैठक में मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने आयुक्त नरोत्तम भार्गव से कहा- आप इस बैठक में क्यों नहीं बता रहे हैं कि पार्क अधीक्षक मुकेश बंसल आपका फोन नहीं उठाते। ऐसे में जयवर्धन सिंह ने कहा- ऐसे अधिकारियों को हटाकर उनकी जगह काम करने वाले अधिकारियों को लाया जाए।

विधायक ने कहा- हारेंगे कांग्रेस पार्षद
वहीं, विधायक प्रवीण पाठक ने इस बैठक में कहा- इस बार कांग्रेस के पार्षद और हारेंगे। उन्होंने कहा कि अवाड़पुरा क्षेत्र का पार्षद तो जीत ही नहीं पाएगा, अगर वहां कार्य नहीं किए गए। इस पर मंत्री जयवर्धन सिंह ने निगम अधिकारियों से कहा- इस मामले को गंभीरता से लें।

मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर लगा चुके हैं झाड़ू
बता दें कि मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर हाल ही में ग्वालियर में गंदगी देख अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी प्रकट कर चुके हैं। वहीं, उन्होंने नाली साफ किया था और सड़क पर झाड़ू भी लगाया था।

भाजपा लगातार है हमलावर
बता दें कि निगम के बंटवारे और खराब सड़कों को लेकर भाजपा लगातार कांग्रेस सरकार पर हमला कर रही है। मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का बयान सरकार के लिए मुश्किलें बढ़ाने वाला है।

  • Related Posts

    इंदौर में शराब के नशे में दो कारों में तोड़फोड़ करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

    पत्थर और डंडों से फोड़े थे कारों के कांच, घटना का वीडियो हुआ था वायरल इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र के पल्हर नगर स्थित 60 फीट रोड पर शराब के नशे…

    साल में सिर्फ करवा चौथ पर खुलता है उज्जैन का चौथ माता मंदिर, सिंदूर-सिक्के और रुद्राक्ष के प्रसाद की अनोखी परंपरा

    जीवनखेड़ी स्थित मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 400 फीट लंबी चुनरी माता को अर्पित उज्जैन। धार्मिक नगरी उज्जैन में करवा चौथ का पर्व विशेष आस्था और परंपरा के साथ…