राइजिंग हिमाचल: पीएम मोदी करेंगे शुभारंभ, देश विदेश के इन्वेस्टर्स होंगे शामिल

धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में आज से दो दिवसीय राइजिंग हिमाचल ग्लोबल इन्वेस्टर मीट का आगाज़ होगा. ग्लोबल इन्वेस्टर मीट का शुभारंभ पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे. पीएम का तक़रीबन 11 बजे धर्मशाला पहुंचने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है. कई देशों के राजदूत, देश सहित विदेशों के इन्वेस्टर्स व डेलीगेटस धर्मशाला में पहुंच गए हैं.

ग्लोबल इन्वेस्टर मीट में पीएम मोदी के अलावा केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद एस पटेल, वित्त राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, सिक्किम के सीएम प्रेम सिंह थमांग, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे, नीति आयोग के वाइस चेयरमैन राजीव कुमार भी उपस्थित रहेंगे. इसके अलावा प्रॉक्टर एंड गैंबल के प्रबंध निदेशक मधुसूदन गोपालन, हीरा कॉरपोरेट सर्विस के सुनील कांत मुंजाल, अडाणी इंटरप्राइजेज के प्रणव अडाणी सहित कई उद्योगपति भी पहुंच गए हैं.

ग्लोबल इन्वेस्टर मीट में चार बड़े सेक्टर सहित सभी क्षेत्रों में करीब 82 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव को मंजूरी मिलेगी. अभी तक 583 एमओयू साइन किए गए हैं. इसमें ऊर्जा के 15 एमओयू से 27,812 करोड़, पर्यटन के 192 एमओयू से 14,955 करोड़, उद्योग के 207 एमओयू से 13,682 करोड़ और हाउसिंग के 32 एमओयू से 12,277 करोड़ का इन्वेस्टमेंट होने की संभावना जताई जा रही है. हिमाचल सरकार को उम्मीद है कि इस निवेश से राज्य के पौने दो लाख लोगों को रोजगार मिलेगा.

  • Related Posts

    इंदौर अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0: MP में 2047 तक 20 लाख रोजगार का लक्ष्य, 15 नई टाउनशिप बसाने की तैयारी

    By: Ravindra Singh इंदौर। मध्य प्रदेश में शहरी विकास को नई दिशा देने और निवेश के जरिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्ष 2047…

    केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, महंगाई भत्ता 3% बढ़कर 63% हुआ

    पेंशनर्स की महंगाई राहत में भी बढ़ोतरी, 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी नई दरें केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिवाली का तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते…