गुरुवार को गुलजार रहा बाजार, रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुए Sensex और निफ्टी

नई दिल्ली । हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के 30 शेयर वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 183.96 अंकों की बढ़त के साथ 40,653.74 पर बंद हुआ। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के 50 शेयरों वाला निफ्टी 50.05 अंको की बढ़त के साथ 12,016.10 पर बंद हुआ। निफ्टी के 50 शेयरों में से 30 हरे निशान पर और 20 लाल निशान पर कारोबार कर बंद हुए। सेंसेक्स दिन भर के कारोबार के दौरान एक वक्त 40,688.27 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था, जबकि एक बार यह नीचे आकर 40,421.07 अंको पर कारोबार करते पाया गया।

सेंसेक्स के जिन शेयरों में तेजी रही उनमें सनफार्मा, इंडसइंडबैंक, रिलायंस, आईटीसी और वेदांता के शेयर रहे।जबकि गिरावट वाले शेयरों में यसबैंक, हिंदुस्तानयूनिलीवर, ओएनजीसी, एक्सिस बैंक और टाटा मोटर्स के शेयर रहे।

  • Related Posts

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…

    बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान: ‘हिंदुओं को मुसलमानों और ईसाइयों से नहीं, हिंदुओं से ही ज्यादा खतरा’

    मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर की पूजा-अर्चना दतिया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार सुबह करीब 11 बजे दतिया स्थित विश्वविख्यात मां पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने मां…