मध्य प्रदेश में फिट हैं सभी IAS अधिकारी! सामान्य प्रशासन विभाग ने केंद्र सरकार को भेजी रिपोर्ट

भोपालः मध्य प्रदेश में सभी IAS अधिकारी फिट हैं और उन्हें अपना काम अच्छी तरीके से आता है. ये दावा है मध्य प्रदेश सरकार का. दरअसल, हाल ही में मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सामान्य प्रशासन विभाग ( General administration department) ने प्रदेश के 160 IAS अधिकारियों की पिछले साल जुलाई से दिसंबर तक और इस साल जनवरी से जून तक की रिव्यू रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजी है, जिसमें सभी IAS अधिकारियों को फिट बताया गया है. यही नहीं रिपोर्ट में सभी अधिकारियों को अपने काम में भी कुशल बताया गया है.

सूत्रों के हवाले से खबर है कि रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश के किसी भी अधिकारी को काम अच्छी तरह से ना करने की वजह से हटाना नहीं पड़ा और ना ही उसे अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने की जरूरत है. सभी का काम संतोषजनक है और सभी अधिकारी अपने काम में दक्ष हैं. इसलिए प्रदेश में किसी अधिकारी को अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने की जरूरत नहीं पड़ी.

प्रदेश सरकार की ओर से अधिकारियों के कामों का रिव्यू 25-50 फॉर्मूले के तहत किया जाता है. यानी 50 साल की उम्र और 25 साल की सेवा पूरी करने वाले अधिकारियों के कामों का रिव्यू किया गया. साथ ही प्रदेश सरकार की ओर से 15 साल की सेवा पूरी करने वाले अधिकारियों के कामों का भी रिव्यू कराया गया है और इनके काम को भी संतोषजनक बताया गया है.

  • Related Posts

    हरदीप सिंह पुरी मध्य प्रदेश से होंगे राज्यसभा उम्मीदवार, 12 नवंबर को उपचुनाव

    भाजपा ने घोषित किया उम्मीदवार भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश में होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को अपना उम्मीदवार बनाया है। पार्टी की…

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…