NCP चीफ शरद पवार को दिल्ली में थप्पड़ मारने वाला आरोपित 8 साल बाद गिरफ्तार

नई दिल्ली । राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी सुप्रीमो शरद पवार (NCP Chief Sharad Pawar) को वर्ष, 2011 दिल्ली में एक कार्यक्रम के बाद थप्पड़ मारने वाले शख्स अरविंदर सिंह (हरविंदर सिंह) को 8 साल बाद दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली में यह घटना वर्ष, 2011 में हुई थी और कानूनी कार्रवाई के दौरान वर्ष 2014 में कोर्ट ने उसे फरार घोषित किया था। आरोपित अरविंदर सिंह को हरविंदर सिंह के नाम भी जाना जाता है। दिल्ली पुलिस ने अरविंदर सिंह की गिरफ्तारी के बाद राहत की सांस ली है, क्योंकि वह पिछले 8 साल से उसकी तलाश में थी।

समाचार एजेंसी के मुताबिक, गिरफ्तारी के बाद से वह कस्टडी से फरार था और आखिरकार वर्ष 2014 में दिल्ली की कोर्ट ने अरविंद सिंह को फरार घोषित किया था।

गौरतलब है कि वर्ष, 2011 में अरविंदर सिंह ने तत्कालीन कृषि मंत्री शरद पवार को उस समय थप्पड़ मार दिया था, जब वे दिल्ली में इफको के एक साहित्यिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए आए थे।

आरोपित अरविंदर सिंह ने शरद पवार के गाल पर उस समय थप्पड़ मार दिया, जब वे कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद बाहर निकल रहे थे। अचानक हुए इस हमले के बाद एनसीपी चीफ शरद पवार लड़खड़ा गए थे और गिरते गिरते बचे थे।

हादसे के बाद संसद मार्ग पर मौजूद ऑडिटोरियम के निजी सुरक्षाकर्मियों ने तेजी दिखाते हुए आरोपित को पकड़ लिया और फिर पुलिस को सौंप दिया था।

हमलवार की पहचान अरविंदक सिंह (हरविंदर सिंह) के रूप में हुई थी, जो दिल्ली का एक ट्रांसपोर्टर था। बाद में दिल्ली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। इससे पहले शरद पवार ने अरविंदर सिंह की हरकत को कायराना बताते हुए इसकी आलोचना की थी। वहीं, थप्पड़ मारने वाले अरविंदर सिंह का कहना था कि वह पूरी साजिश के तहत शरद पवार को थप्पड़ मारने की आया था, क्योंकि ये सभी भ्रष्ट हैं।

  • Related Posts

    इंदौर अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0: MP में 2047 तक 20 लाख रोजगार का लक्ष्य, 15 नई टाउनशिप बसाने की तैयारी

    By: Ravindra Singh इंदौर। मध्य प्रदेश में शहरी विकास को नई दिशा देने और निवेश के जरिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्ष 2047…

    केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, महंगाई भत्ता 3% बढ़कर 63% हुआ

    पेंशनर्स की महंगाई राहत में भी बढ़ोतरी, 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी नई दरें केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिवाली का तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते…