बांग्लादेश में 9 गुना महंगी हुई प्याज, प्लेन से करना पड़ रहा आयात

बांग्लादेश में प्याज की कीमतें आसमान छू रही हैं. कभी 30 टका बिकने वाले प्याज की कीमत आज 260 टका प्रति किलो तक पहुंच गई है. हालत ये है कि बांग्लादेश सरकार को खपत पूरी करने के लिए प्याज हवाई जहाज से आयात करना पड़ रहा है. महंगाई के कारण लोगों की थाली से प्याज लगभग गायब हो चुका है.

बांग्लादेश में आसमानी छूती प्याज की कीमतों के पीछे भारत भी एक वजह है क्योंकि यहां प्याज के दाम में भारी उछाल के बाद सितंबर महीने से इसका निर्यात बंद कर दिया गया है. मानसूनी बारिश के बाद भारत में बड़े स्तर पर प्याज की फसल बरबाद हो गई जिस कारण प्याज की आवक में भारी गिरावट दर्ज की गई. इस कारण भारत में भी प्याज के दाम में भारी उछाल है, हालांकि बांग्लादेश की तुलना में यहां भाव नीचे है.

प्रधानमंत्री शेख हसीना के डिप्टी प्रेस सेक्रेटरी हसन जाहिद ने न्यूज एजेंसी एएफपी से कहा कि हवाई जहाज से प्याज का आयात किया जा रहा है और प्रधानमंत्री (शेख हसीना) ने कहा है कि उन्होंने खाने में प्याज का इस्तेमाल बंद कर दिया है. कीमतों को लेकर ढाका में लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है. इसे देखते हुए म्यांमार, तुर्की, चीन और मिस्र से प्याज का आयात किया जा रहा है.

उधर लोगों को राहत देने के लिए सरकारी संस्थान ट्रेडिंग कॉरपोरेशन ऑफ बांग्लादेश (टीसीबी) ने ढाका में 45 टका प्रति किलो प्याज बेचने का काम शुरू किया है. हालांकि सब्सिडी दर पर प्याज खरीदने के लिए लोगों को कई कई घंटे कतार में खड़ा होना पड़ रहा है. बांग्लादेश के रेस्त्रां में प्याज का इस्तेमाल काफी घटा दिया गया है. इस कारण स्नैक्स की बिक्री पर भी भारी असर देखा जा रहा है.

बांग्लादेश की प्रमुख विपक्षी पार्टी ने सोमवार को प्याज की कीमतों के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन शुरू करने का ऐलान किया है. विपक्षी दलों का मानना है कि सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में सब्जियों के भाव आसमान छू रहे हैं.

  • Related Posts

    इंदौर अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0: MP में 2047 तक 20 लाख रोजगार का लक्ष्य, 15 नई टाउनशिप बसाने की तैयारी

    By: Ravindra Singh इंदौर। मध्य प्रदेश में शहरी विकास को नई दिशा देने और निवेश के जरिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्ष 2047…

    केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, महंगाई भत्ता 3% बढ़कर 63% हुआ

    पेंशनर्स की महंगाई राहत में भी बढ़ोतरी, 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी नई दरें केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिवाली का तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते…