प्रधानमंत्री पर राहुल गांधी के अपमानजनक बोल, ‘गोडसे और PM मोदी की विचारधारा एक’

कालपेट्टा (केरल): कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने एक बार फिर पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को लेकर विवादित टिप्पणी की है. राहुल गांधी ने कहा है कि महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) के हत्यारे नाथूराम गोडसे (Nathuram Godse) और पीएम नरेंद्र मोदी की विचारधारा एक ही है.

राहुल गांधी ने कहा, ‘गोडसे और नरेंद्र मोदी एक ही विचारधारा में यकीन रखते हैं, कोई अंतर नहीं है, अंतर है तो सिर्फ यह कि नरेंद्र मोदी में यह कहने की हिम्मत नहीं है कि गोडसे में विश्वास करते हैं.’

राहुल गांधी ने कहा, ध्यान दें कि जब भी आप नरेंद्र मोदी से बेरोजगारी और नौकरियों के बारे में पूछते हैं, तो वह अचानक ध्यान भटकाते हैं. NRC और CAA से नौकरियां नहीं मिलने जा रही हैं, कश्मीर और जलते हुए असम के हालात हमारे युवाओं के लिए रोजगार पाने वाले नहीं हैं.

राहुल ने कहा, भारतीयों से कहा जा रहा है कि साबित करो आप भारतीय हो, नरेंद्र मोदी यह तय करने वाले कौन होते हैं कि मैं एक भारतीय हूं या नहीं. किसने उन्हें यह लाइसेंस दिया कि वह यह तय करें कि कौन भारतीय है कौन नहीं? मैं जानता हूं कि मैं भारतीय हूं और मुझे किसी को कुछ साबित करने की जरूरत नहीं है.

  • Related Posts

    दुर्गेश केसवानी को साइबर क्राइम्स पर शोध के लिए मिली पीएचडी की डिग्री, स्वर्गीय पीता को की समर्पित

    भोपाल। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और समाजसेवी दुर्गेश केसवानी को सोशल मीडिया के संदर्भ में साइबर अपराधों पर किए गए शोध के लिए रवींद्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी द्वारा पीएचडी की डिग्री…

    छत्तीसगढ़ में रात और सुबह के समय बड़ी ठंड

    रायपुर छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम में बदलाव का दौर जारी है। रात और सुबह के समय ठंड, तो दिन भर गर्मी लग रही है। नमी हवाओं की वजह से…