मॉरीशस, सेशेल्स को हर संभव मदद मुहैया कराएगा भारत: मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत और मॉरीशस हमेशा एक-दूसरे के साथ खड़े रहेंगे, विशेष तौर पर कोविड-19 (Coronavirus) महामारी की तरह के चुनौतीपूर्ण समय में. प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि भारत कोविड-19 से मुकाबले के लिए सेशल्स को हर संभव सहायता प्रदान करेगा.

मोदी मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रवीण जगन्नाथ और सेशेल्स के राष्ट्रपति डैनी फॉरे के ट्वीट का जवाब दे रहे थे, जिसमें उन्होंने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए अपने देशों को चिकित्सा खेप भेजने के लिए भारत को धन्यवाद दिया गया था.

मोदी ने ट्वीट किया, “प्रधानमंत्री प्रवीण जगन्नाथ आपके नम्र शब्दों के लिए आपका धन्यवाद. भारत और मॉरीशस इतिहास, संस्कृति, भाषा और हिंद महासागर से एक दूसरे से जुड़े हुए हैं. हम हमेशा एक दूसरे के साथ खड़े रहेंगे, खासकर इस तरह के चुनौतीपूर्ण समय में.’’

मोदी प्रधानमंत्री जगन्नाथ के उस ट्वीट का जवाब दे रहे थे जिसमें उन्होंने आपूर्ति के लिए भारत को धन्यवाद दिया था.

जगन्नाथ ने ट्वीट किया था, ‘‘मैं भारत सरकार से चिकित्सा आपूर्ति के उदार दान के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का बहुत आभारी हूं, जो कल बुधवार, 15 अप्रैल को मॉरीशस पहुंची.’’ राष्ट्रपति फॉरे के कार्यालय ने भी ट्वीट करके भारत को चिकित्सकीय खेप भेजने के लिए धन्यवाद दिया था.

उन्होंने कहा कि भारत कोविड-19 से मुकाबले के लिए सेशेल्स को हर संभव सहायता प्रदान करेगा.

  • Related Posts

    रेप और पॉक्सो मामलों की सुनवाई के लिए बड़ी पहल, मोदी कैबिनेट ने 2031 तक बढ़ाई फास्ट ट्रैक कोर्ट योजना

    केंद्र सरकार ने महिलाओं और बच्चों के खिलाफ यौन अपराधों से जुड़े मामलों में त्वरित न्याय सुनिश्चित करने के लिए बड़ा फैसला लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में…

    मंदसौर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से गर्भवती महिला और उसकी बहन की मौत, पति-बेटी घायल

    मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना ने परिवार की खुशियां छीन लीं। गरोठ-उज्जैन फोरलेन पर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की कनेक्टिविटी के पास तेज रफ्तार ट्रक…